विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में मौसम बदलते ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, अस्पतालों में लगी लंबी कतारें

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:36 AM (IST)

हापुड़ में मौसम में बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण सांस, खांसी, त्वचा रोग और बुखार के मरीजों की संख्या ...और पढ़ें

हापुड़ में मौसम बदलते ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ा ( एआई जेनरेटेड इमेज)

हापुड़ में मौसम बदलते ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ा ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. मौसम बदलने से सांस, खांसी, त्वचा रोग के मरीज बढ़े।

  2. हापुड़ जिला अस्पताल में 870 मरीजों ने उपचार कराया।

  3. प्रदूषण और बदलते मौसम से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।

हर्ष अग्रवाल, हापुड़। इन दिनों मौसम में बदलाव के चलते लोगों को सांस, खांसी, त्वचा रोग, जुकाम, बुखार की परेशानी हो रही है। सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

सुबह से ही पर्चा काउंटर से लेकर डाक्टरों के कक्षों के बाहर लाइन लगना शुरू हो जाता है। आधा घंटे का इंतजार करने के बाद नंबर आ रहा है।

विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे मरीज

दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में बुधवार सुबह से मरीजों और तीमारदारों का आना जाना शुरू हो गया। नए और पुराने मरीज लगाकर ओपीडी में 870 मरीजों ने अपना उपचार कराया। अधिकांश मरीज बुखार और सांस फूलने से पीड़ित थे।

बाकी के मरीज जुकाम, खांसी और त्वचा के इंफेक्शन से पीड़ित थे। फिजिशियन डाक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि उनके पास आने वाले मरीजों में से ज्यादातर मरीज सांस फूलने की समस्या लेकर आ रहे हैं, जिस पर उनको इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

प्रदूषण का स्तर बढ़ा

ऐसे मौसम में प्रदूषण अधिक बढ़ जाता है, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उधर, त्वचा रोग विशेषज्ञ डाक्टर राजीव प्रसाद ने बताया कि मौसम में बदलाव और वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण त्वचा संबंधी समस्याओं में इजाफा हो रहा है। हानिकारक कणों के संपर्क में आने से त्वचा में खुजली, रूखापन, लालिमा, जलन और एलर्जी की शिकायतें सामने आ रही हैं। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के साथ बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर 120 से घटकर 80 KM/H होगी गाड़ियों की स्पीड लिमिट, कोहरे के चलते यूपीडा का फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।