सीतापुर कोतवाली पहुंचकर रो पड़े योगी के मंत्री, बोले- DM, SP और कोतवाल ने नहीं सुनी बात
राज्यमंत्री राकेश राठौर 'गुरू' सीतापुर कोतवाली में भावुक होकर अपनी ही सरकार के अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने ...और पढ़ें
HighLights
राज्यमंत्री राकेश राठौर 'गुरू' सीतापुर कोतवाली में भावुक हुए।
डीएम, एसपी और कोतवाल पर बात न सुनने का आरोप लगाया।
भाजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर अधिकारियों के रवैये पर सवाल।
जागरण संवाददाता, सीतापुर। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर 'गुरू' गुरुवार देर रात कोतवाली गेट पर खड़े थे। आंखों में आंसू लेकर भारी आवाज में अपनी ही सरकार के अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था नगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
उन्हें छोड़ने के लिए उन्होंने डीएम, एसपी और कोतवाल को फोन किया, लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी। इसके चलते आवश्यक कार्यों को छोड़कर उन्हें लखनऊ से सीतापुर आना पड़ा।
कहा कि जन प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। इसके बाद भी यदि उनकी बात ही नहीं सुनी जाएगी तो वह किससे अपनी बात कहेंगे। मंत्री ने पुलिस की कार्रवाई और अधिकारियों के रवैया पर भी सवाल उठाए।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए काम कर रही है। ऐसे में अधिकारियों का जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनना गंभीर विषय है।
यह भी पढ़ें- मधुमक्खी पालन: सीतापुर में उद्यमिता और स्वरोजगार का सशक्त माध्यम, कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में कार्यक्रम आयोजित
कहा कि यदि अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनेंगे तो आम जनता की फरियाद कैसे सुनी जाएगी। मंत्री के देर रात कोतवाली पहुंचने और भावुक होने का मामला चर्चा में है।
यह भी पढ़ें- सीतापुर में 13 साल की बेटी से रेप करने वाले पिता को उम्रकैद, 114 दिन में आया कोर्ट का फैसला
