खेलते समय पानी भरे टब में गिरने से हुई मासूम की मौत, परिवार में छाया मातम
सीतापुर के लहरपुर में खेलते समय ढाई वर्षीय मासूम राघव पानी भरे टब में गिर गया। संतुलन बिगड़ने से हुई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
ढाई वर्षीय राघव खेलते हुए टब में गिरा।
संतुलन बिगड़ने से पानी में डूबकर हुई मौत।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित किया।
संवाद सूत्र, लहरपुर (सीतापुर)। नवीनगर कटरा निवासी अधिवक्ता आशीष कुमार शुक्ल का ढाई वर्षीय पुत्र राघव रविवार की शाम को घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पानी भरे टब के पास पहुंच गया। टब में झुककर वह पानी से खेलने लगा, उसी समय संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल टब में गिर गया।
आसपास कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद परिवारजन उसे खोजते हुए टब के पास पहुंचे तो उसे पानी में पड़ा देखकर सन्न रह गए। उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई।