विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर: बिजली विभाग के हटाए गए संविदा कर्मियों की जगी उम्मीद, 431 कर्मचारियों की दोबारा तैनाती की प्रक्रिया शुरू

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:22 PM (GMT+05:30)

सीतापुर बिजली विभाग में छंटनी के दौरान हटाए गए 431 संविदा कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने कर्मचारियों का ब्योरा मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को भेज दिया है, स्वीकृति का इंतजार है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बिजली विभाग में हटाए गए 431 संविदा कर्मचारी बहाल होंगे।

  2. शासन के निर्देश पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की गई।

  3. मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से स्वीकृति का इंतजार है।

संवाद सूत्र, सीतापुर। बिजली विभाग में छंटनी के दौरान नौकरी से हटाए गए संविदा निविदा कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने की कवायद शुरू हो गई है। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने इन कर्मचारियों की बहाली की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसके तहत जिले में छंटनी के दौरान हटाए गए कर्मचारियों का पूरा ब्योरा एकत्र कर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को भेज दिया गया है।

जिले में मई 2025 में करीब 431 संविदा निविदा कर्मचारी छंटनी की कार्रवाई के दौरान हटाए गए थे। इन कर्मचारियों के हटने से बिजली व्यवस्था से जुड़े विभिन्न कार्यों पर भी असर पड़ा था। लंबे समय से दोबारा काम पर रखे जाने की उम्मीद लगाए बैठे कर्मचारियों को अब शासन के निर्देश से राहत मिलने की आस जगी है। विभागीय स्तर पर हटाए गए कर्मचारियों का डाटा जुटाने के साथ उनकी सूची तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। अब मध्यांचल वितरण निगम से स्वीकृति मिलने का इंतजार है।

स्वीकृति प्राप्त होते ही संबंधित कर्मचारियों को फिर से नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, फिलहाल कर्मचारियों की दोबारा तैनाती की तारीख निर्धारित नहीं हुई है। निगम से अनुमति मिलने के बाद ही बहाली की आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

लंबे समय से चल रही थी मांग

निविदा संविदा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने बताया कि जिले में 1192 कर्मचारी तैनात थे। मई 2025 में 431 कर्मियों को छंटनी में हटाया दिया गया था। इसके बाद काफी संघर्ष किया गया। यह उसी की जीत है। उम्मीद है सभी कर्मियों की विभाग में वापसी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- नेपाल की राह होगी आसान, बाराबंकी में 400 करोड़ से बनेंगे दो थ्री-लेन पुल, सेतु निर्माण के लिए सरयू में उतरीं मशीनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।