विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में लंगूर ने बच्चे को छत से नीचे फेंका, हुई मौत

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:22 AM (IST)

सीतापुर के बरई जलालपुर में एक लंगूर ने सात वर्षीय बच्चे नेतराम को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए लखनऊ रेफर होने के बाद भी आर्थिक तंगी और आयुष्मान कार्ड न होने के कारण उसकी मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में बंदरों के आतंक का मुद्दा फिर गरमा गया है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

संवाद सूत्र, बरई जलालपुर (सीतापुर)। बंदरों का उत्पात अब लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। घर की छत पर खेल रहे सात वर्षीय बालक को लंगूर ने नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल बालक को स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर से भी जवाब हो गया। स्वजन बालक को घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में ही मौत हो गई।

बरई जलालपुर निवासी स्व. मिश्रीलाल का सात वर्षीय बेटा नेतराम गुुरुवार शाम को छत पर था। इसी दौरान एक लंगूर पहुंच गया। उसने खेल रहे बालक को उठाकर नीचे फेंक दिया। यह देख आसपास के लोग दौड़े। स्वजन बालक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ट्रामा सेंटर से भी जवाब हो गया।

रिश्तेदारों ने निजी अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी। धन के अभाव में स्वजन निजी अस्पताल नहीं ले गए और लौट रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा मिश्रीलाल के परिवार के पास आयुष्मान कार्ड नहीं था।

दो साल पहले उठ चुका पिता का साया 

नेतराम के परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर थी। चाचा उमेश कुमार ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले पिता मिश्रीलाल की मौत हो गई थी, मां दिव्यांग हैं। ऐसे में परिवार के छोटे भाई-बहन और बच्चों की जिम्मेदारी दादी के सहारे चल रही थी। परिवार के पास आयुष्मान कार्ड तक नहीं था। आर्थिक तंगी के बीच बच्चे के इलाज का इंतजाम करना भी बड़ी चुनौती बन गया।

इन गांवाें में दहशत

बरई जलालपुर के साथ शाहपुर, सरवरपुर, मुजफ्फरपुर, रामगढ़ और रायपुर गांव में बंदरों के झुंड का आतंक है। बंदर खेतों में घुसकर गन्ने की फसल बर्बाद कर रहे हैं। घरों में घुसकर सामान उठाने के साथ लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। गांव के सूरज, दीपू, सालिक, गोवर्धन आदि ने बताया कि इन सभी पर बंदर हमला कर जख्मी कर चुके हैं।

अगर पात्र व्यक्ति है तो अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड बनेगा। आयुष्मान मित्र से परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी कराएंगे।- डा़ राहिल फरीद, सीएचसी अधीक्षक-खैराबाद।

घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, कल ही एडीओ पंचायत को गांव भेजकर बंदरों को पकड़ने को लेकर प्लान तैयार किया जाएगा।- नीरज दुबे, खंड विकास अधिकारी-खैराबाद।

यह भी पढ़ें- सीतापुर: बिजली विभाग के हटाए गए संविदा कर्मियों की जगी उम्मीद, 431 कर्मचारियों की दोबारा तैनाती की प्रक्रिया शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।