विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में आज से ट्रैफिक डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग राजा कॉलेज मैदान में होगी

Published: Thu, 05 Nov 2026 09:22 AM (IST)

सीतापुर में त्योहार के मद्देनजर गुरुवार से डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिसमें बाजार में पैदल प्रवेश और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गुरुवार से सीतापुर में डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई।

  2. त्योहार के लिए तीन स्थानों पर निःशुल्क पार्किंग उपलब्ध।

  3. बाजार में केवल पैदल प्रवेश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। त्योहार को लेकर शहर में गुरुवार से डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। पुलिस ने बाजार में भ्रमण कर लोगों से संवाद किया। सुरक्षा को लेकर बाजार में पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

आम जनमानस की सहूलियत तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई। अटल चौक लालबाग चौराहे से आंख अस्पताल तिराहे तक आठ ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा।

नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने कार्यालय में तैयारी बैठक कर निर्देश भी दिए हैं। त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बताया कि पालिका कार्यालय परिसर, लालबाग के पीछे लकड़ी मंडी और एसपी कार्यालय के पीछे पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इन स्थानों सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक निश्शुल्क पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर लखनऊ में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 6 से 9 नवंबर तक इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन; देखें लिस्ट

रात में की जाएगी लोडिंग व अनलोडिंग

भारी वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए राजा कॉलेज मैदान निर्धारित किया गया है। यहां रात 10 बजे से सुबह नौ बजे तक ही भारी वाहनों से माल की लोडिंग-अनलोडिंग की जा सकेगी। प्रभारी अधिशासी अधिकारी/ उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सदर सीमा सिंह ने बैठक के दौरान निर्देश दिए हैं।

त्योहार को लेकर बाजार में सिर्फ पैदल ही प्रवेश मिलेगा। गुरुवार से डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों व लोगों से संवाद भी किया गया है।
-विनय यादव, सीओ सिटी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।