विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली से पहले रोशनी से जगमग हुआ सीतापुर का बाजार, रंग-बिरंगी एलईडी लाइटों और झालरों की बढ़ी मांग

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:27 AM (IST)

दीपावली से पहले सीतापुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है, जहां रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी सामान की भरमार है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीतापुर के बाजारों में दीपावली की रौनक बढ़ी।

  2. रंग-बिरंगी एलईडी झालरों और सजावटी सामान की मांग।

  3. दुकानदारों को त्योहार पर कारोबार बढ़ने की उम्मीद।

संवाद सूत्र सीतापुर। दीपावली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावटी सामान और पूजा सामग्री की भरमार है। दुकानों पर राइस लाइट, फेयरी लाइट, मल्टीकलर एलईडी झालर, पर्दे जैसी दिखने वाली लाइट और रंग बदलने वाली झालरों की कई किस्म मौजूद हैं। कुछ झालरों में अलग-अलग लाइटिंग पैटर्न और झिलमिलाती रोशनी का विकल्प है तो कुछ संगीत की धुन के साथ रंग बदलने वाली हैं।

घरों की छत, बालकनी, खिड़कियों और मुख्य दरवाजे को सजाने के लिए लोग इनकी खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक लैंप, डिजाइनर लाइट और आकर्षक आकार के एलईडी बल्ब भी बाजार में उपलब्ध हैं। शाम के समय दुकानों पर सजे रंग-बिरंगे सामान और झालरों की रोशनी बाजार की रौनक बढ़ा रही है। कुल मिलाकर दीपावली की तैयारियों ने बाजार को उत्सवी रंग में रंगना शुरू कर दिया है।

बंदनवार और लालटेन से सजेगा मुख्य द्वार
घर के मुख्य दरवाजे को आकर्षक बनाने के लिए भी बाजार में सजावटी सामान की खूब वैरायटी है। फूलों के साथ बिजली की झालरों को लिए हुए बंदनवार लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। संतोष ने बताया कि उनकी दुकान पर डिजाइनर कैंडल, कागज और कपड़े की सजावटी लालटेन, हैंगिंग लैंप और रंगीन झालरें भी उपलब्ध हैं। घर के आंगन और छत को सजाने के लिए फ्लोटिंग कैंडल और फूलों की सजावटी सामग्री की भी मांग बढ़ी है।

दुकानदारों को त्योहार पर कारोबार बढ़ने की उम्मीद
दीपावली को लेकर बिजली के झालरों के दुकानदारों ने पहले से ही सजावटी सामान का स्टाक तैयार कर लिया है। दुकानदार शोभित का कहना है कि त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी दोनों बढ़ेंगी। अभी लोग सामान की वैरायटी और कीमतों की जानकारी ले रहे हैं। लोग खरीददारी भी करने लगे हैं। आने वाले दिनों में खरीदारी में और तेजी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- सीतापुर में अवैध अस्पताल में मासूम को दिया 5 इंजेक्शन, 2 महीने के मासूम की मौत पर मचा हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।