सीतापुर में 55 साल बाद पुराने विद्यालय पहुंचे पूर्व छात्र, ताजा हुईं बचपन की यादें
अशोक निगम और मंजू खरे 55 साल बाद अपने पुराने विद्यालय बिड़ला इंटर कॉलेज, हरगांव पहुंचे, जहां उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने उनका स्वागत किया और उन्हें वर्तमान शैक्षिक गतिविधियों से अवगत कराया, जिससे वे भावुक हो उठे।
-1795149612361_m.webp)
HighLights
अशोक निगम और मंजू खरे 55 साल बाद विद्यालय पहुंचे।
बिड़ला इंटर कॉलेज, हरगांव में पुरानी यादें ताजा हुईं।
प्रधानाचार्य ने पूर्व छात्रों का आत्मीय स्वागत किया।
संवाद सूत्र, हरगांव (सीतापुर)। बिड़ला इंटर कालेज में अमरीका से आए अशोक निगम बहन मंजू खरे के साथ पहुंचे। इन दोनों ने 55 वर्ष पूर्व इसी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी। 55 वर्ष बाद विद्यालय पहुंचने पर उनके आंखों के सामने पूरानी यादें ताजा हो गईं। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य रामचेत सिन्हा एवं सहायक अध्यापक अंशु कुमार वर्मा ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इसके बाद उन्हें विद्यालय का भ्रमण कराया गया तथा शिक्षक परिचय के साथ विद्यालय की वर्तमान शैक्षिक गतिविधियों, बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं एवं विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई।
करीब साढ़े पांच दशक बाद अपनी पुरानी कक्षाओं, विद्यालय परिसर और शैक्षिक वातावरण से रूबरू होकर अशोक निगम एवं मंजू खरे भावुक हो उठे। उन्होंने विद्यालय में आए सकारात्मक बदलावों काे सराहा।इस अवसर पर उनके साथ एसपी खरे, अनुराधा, उत्कर्ष एवं उत्सव भी उपस्थित रहे।