गुजरात में पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर, सीतापुर के 5 श्रमिकों की मौत
गुजरात के पश्चिम कच्छ जिले में पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर में सीतापुर के पांच श्रमिकों की मौत हो गई।

मृतक कुलदीप, देशराज, अमित, वीरेश और संदीप, फाइल फोटो
HighLights
गुजरात में पिकअप-ट्रक टक्कर में पांच श्रमिकों की मौत।
सीतापुर के पांच श्रमिक गुजरात हादसे में मारे गए।
विधायक ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता मांगी।
संवाद सूत्र, सीतापुर। परिवार की खुशहाली के लिए गुजरात में मेहनत-मजदूरी करने गए सीतापुर के पांच श्रमिकों की हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को सूचना मिलते ही परिवारों में हाय-तड़ाप मच गई।
सेउता विधायक ज्ञान तिवारी ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। हादसे में बहराइच के एक व्यक्ति की भी मौत होने की जानकारी मिली है।
पश्चिम कच्छ जिले में शुक्रवार सुबह पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में रामपुर मथुरा के बिंद्रापुरवा के कुलदीप व संदीप, खनेवा के देशराज, पासिनपुरवा के अमित, हेकपुर के वीरेश की मौतहै। इस हादसे में किसी घर ने अपना बेटा खोया तो किसी परिवार का सहारा छिन गया।
विधायक ज्ञान तिवारी ने शवों को घर पहुंचाने के लिए भुज के विधायक केशूभाई शिवदास पटेल से भी बात की है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने इंटरनेट मीडिया पर संदेश प्रसारित करके पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने पश्चिम कच्छ के जिलाधिकारी से प्रकरण को लेकर बात भी की है। उधर, पीड़ित परिवारों की सदस्य शवों को घर लाने के लिए रवाना हो गए हैं।
अगस्त में लखीमपुर के छह मजदूरों की गई थी जान
अगस्त 2026 में मध्य प्रदेश के भिंड जिले में ग्वालियर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-719) पर गोहद के छीमका गांव के पास पिकअप और डंपर की टक्कर में जिले के छह मजदूरों की मौत और पांच लोग घायल हो गए थे।
इसी तरह अगस्त 2025 में हरियाणा में निघासन थाना क्षेत्र के झंडी राज गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। वह रोजगार की तलाश में हरियाणा गए थे।
यह भी पढ़ें- सीतापुर जिले के 170 गांवों में बढ़ेगी जमीन की मांग, गोमती तटबंध से आर्थिक विकास को मिलेगी गति
