विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत और दो घायल

Published: Sat, 04 Apr 2026 04:32 PM (IST)

सिद्धार्थनगर में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक मोहम्मद रजा (46) की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में चालक की मौत।

तेज रफ्तार ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में चालक की मौत।

HighLights

  1. तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी।

  2. ई-रिक्शा चालक मोहम्मद रजा की मौके पर मौत।

  3. दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक रेफर।

संवाद सूत्र, खेसरहा। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा चालक की  मृत्यु हो गई है तथा उसमें सवार दो महिलाएं  गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना शनिवार दोपहर खेसरहा थाना क्षेत्र के बनकटा तिराहे के पास घटित हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ई रिक्शा चालक को लेकर सीएचसी पहुंची लेकिन ई-रिक्शा चालक पहले ही दम तोड चुका था।

संतकबीरनगर जनपद के मेंहदावल थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी मोहम्मद रजा पुत्र अब्बास अली (46) अपनी ई रिक्शा से थाना क्षेत्र के कड़जा गांव से सवारी लेकर बेलौहा बाजार जा रहें थे।

अभी वह बनकटा तिराहे के पास पहुंचे थे कि नंदौर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा पलट गई जिससे रिक्शा चालक मोहम्मद रजा की मृत्यु हो गई। रिक्शा में सवार कड़जा गांव निवासी पूनम (40) पत्नी अनिल और राजकुमारी (38) पत्नी राजेश गंभीर रूप से घायल हो गई।

आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायल पूनम को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया तथा गंभीर रूप से घायल राजकुमारी को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जबकि ई रिक्शा में सवार सोनम व सोनी पुत्री अनिल तथा गुंजा और दिव्या पुत्री राजेश पूरी तरह सुरक्षित हैं।

थाना अध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लें लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्यवाही की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।

ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था मो. रजा

मृतक मोहम्मद रजा के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके परिवार में पत्नी रुकसार परवीन और उसकी छ बेटियां है। दो माह पूर्व उसने अपनी जमीन बेचकर अपनी बड़ी लड़की की शादी किया और शादी के बाद जो रुपये बच गये उससे ई-रिक्शा खरीदकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। रोज की तरह आज भी वह सुबह अपने घर से रोजी रोटी के लिए निकला था लेकिन कौन जान रहा था कि वापस नहीं लौटेगा।

घटना की सूचना मिलते ही पत्नी रुकसार परवीन और बेटियों सहित पूरा गांव सीएचसी खेसरहा पहुंच गया। मृतक की पत्नी और बेटियों का दहाड़े मार कर रोना देख सबका कलेजा पिघल गया।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में ‎निमंत्रण में खाने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।