कुशीनगर में निमंत्रण में खाने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
कुशीनगर में एक 25 वर्षीय युवक जाकिर की मित्र के घर दावत खाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो ...और पढ़ें
-1775299698995_m.webp)
मृतक जाकिर। फाइल फोटो
HighLights
युवक जाकिर की मित्र के घर दावत के बाद मौत।
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु, परिजन ने हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
संवाद सूत्र, बरवापट्टी। क्षेत्र के गौरी शुक्ल के टोला बिन टोलिया में मित्र के घर से भोजन कर लौट रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव निवासी 25 वर्षीय जाकिर पुत्र अलीहुसेन शुक्रवार रात करीब नौ बजे गांव के ही एक मित्र के घर दावत खाने गया था। भोजन करने के बाद जब वह अपने घर लौटने के लिए निकला तो मित्र के दरवाजे पर ही अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मित्र ने इसकी सूचना स्वजन को दी।
मौके पर पहुंचे स्वजन युवक को उसके मित्र ओम सिंह पुत्र महेश्वर सिंह के साथ तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध होने पर चिकित्सकों ने शव पुलिस को सौंप दिया।
युवक के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है व मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।