प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, सिद्धार्थनगर में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में एक 15 वर्षीय किशोरी प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे ...और पढ़ें

टावर पर बैठी युवती व नीचे जुटी भीड़। जागरण
HighLights
15 वर्षीय किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी।
सोशल मीडिया दोस्त से मिलने की जिद।
पुलिस और बचाव दल ने सुरक्षित उतारा।
जागरण संवाददाता, डुमरियागंज, (सिद्धार्थनगर)। जिले के डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर बैदौला गांव के पास गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब 15 वर्षीय किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
सूचना पर पुलिस, अग्निशमन दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से आवागमन प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई।
किशोरी की पहचान बरई बंगवा निवासी उमा पुत्री साजन, के रूप में हुई है। स्वजन के अनुसार वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बिहार के एक युवक के संपर्क में आई थी। बताया जा रहा है कि किशोरी युवक से मिलने की जिद पर अड़ी थी।
उसके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में असम में रहते हैं। परिवार में चार बेटियां हैं और उमा दूसरे नंबर की है। स्वजन का आरोप है कि मंगलवार को युवक के किशोरी से मिलने आने की सूचना पुलिस को दी गई थी।
उनका कहना है कि उस समय समझाने के बाद किशोरी को घर भेज दिया गया था। गुरुवार को टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। घटना के दौरान प्रशासनिक टीम किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही।
यह भी पढ़ें- 164.28 टन का वॉयलर लादकर सिद्धार्थनगर पहुंचा 250 पहियों वाला महाट्रक, बेल्जियम से लेकर आया 41 मीटर लंबा संयंत्र
किशोरावस्था में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बने संबंधों को लेकर स्वजन की चिंता भी सामने आई। ऐसे मामलों में किशोर-किशोरियों की सुरक्षा, संवाद और समय रहते उचित परामर्श की भूमिका महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में SP की कुर्सी पर बैठी सुनैना की आंखों में सजा अफसर बनने का सपना, बोली- हमें भी बनना है IAS-PCS
