विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में बच्चे के गले पर चाकू रखकर लाखों के जेवर और नकदी लूटी, जांच में जुटी पुलिस

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:14 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के कोटखास गांव में शनिवार भोर में तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर घर में घुसकर लूटपाट की। ...और पढ़ें

गोल्हौरा थाना के कोटखास गांव में हुई घटना,छाया भय। जागरण

गोल्हौरा थाना के कोटखास गांव में हुई घटना,छाया भय। जागरण

HighLights

  1. कोटखास गांव में चाकू की नोक पर लूटपाट हुई।

  2. बदमाशों ने बच्चे के गले पर चाकू रखकर धमकाया।

  3. नकदी सहित लाखों के सोने-चांदी के जेवर लूटे।

संवाद सूत्र, बढ़या। चाकू के नोंक पर तीन लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जंगले के रास्ते से सभी घर के अंदर घुसे और नकदी सहित लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना शनिवार भोर में गोल्हौरा थानांतर्गत ग्राम कोटखास की है।

कोटखास गांव में इटवा-बेलवा मार्ग से सटा इरफ़ान पुत्र मुबारक अली का मकाल है। भोर में करीब दो-तीन बजे के बीच घर के लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। बरामदे में लोहे की ग्रिल का स्क्रू(कील) खोलकर जंगले के रास्ते तीन लोग घर में घुसे। रुबीना खातून पुत्री मुबारक अली ढाई वर्षीय दो जुड़वा बच्चों के साथ सो रही थी। अचानक बच्चे की रोने की आवाज़ सुनकर रुबीना की आंख खुल गई।

देखा तो तीन लोग घुसे हैं। जागने पर एक ने बच्चे के गले पर चाकू रख दिया, कहा कि शोर मचाया तो बच्चे का गला काट देंगे। महिला सहम कर चुप रही। दो अन्य लोग दो कमरे में घुसकर सामान खंगालने लगे। एक पेटी में रखा 10 हजार नकद, भाभियों का दो सोने का हार, दो जोड़ी झाला, एक सोने का मंगल सूत्र, सोने की अंगूठी और दो जोड़ी चांदी का पायल, सबकुछ ले लिए।

फिर गैलरी के रास्ते घर के दूसरे दाएं कमरे में घुसे। आलमारी खोलकर कपड़ा और सामान बिखेर दिए। पास में रुबीना की पेटी रखी थी। उसमें से सोने और चांदी के आभूषण थे, सभी ले लिए और फिर तीनों चंपत हो गए।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

जब तीनों चले गए तो फिर महिला ने भाई इरफान अली, छोटी भाभी और बूढ़ी मां को आवाज़ देकर जगाया और घटना की जानकारी दी। स्वजन ने डायल 112 पर सूचना दी। थाना पुलिस भी घटना स्थल में पहुंच गई। उजाला होने पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। फोरिंसक टीम भी बुलाई गई।

बताया जाता है कि महिला ने एक व्यक्ति को पहचान लिया जो गांव का ही है, इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में DJ की तेज आवाज से नहीं हुई नवजात की मौत, बिसरा जांच से खुलेगा राज