विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में सघन खेत बचाओ अभियान के तहत जुटे किसान, विशेषज्ञों से सीखे आधुनिक खेती के तरीके

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:27 AM (IST)

सिद्धार्थनगर के बर्डपुर में 'सघन खेत बचाओ अभियान' के तहत किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. कृषि वैज्ञानिकों ने बताए उन्नत बीज और उर्वरक के प्रयोग।

  2. कीट एवं रोग प्रबंधन के आधुनिक तरीकों पर चर्चा हुई।

  3. किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

संवाद सूत्र, बर्डपुर। विकसित कृषि संकल्प एवं सघन खेत बचाओ अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत भरवलिया में किसान गोष्ठी हुई। कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों ने आधुनिक खेती, फसल प्रबंधन और आय बढ़ाने के उपाय बताए। भाजपा नेता दुर्गेश चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के  लिए लगातार प्रयास कर रही है।

किसान देश के अन्नदाता हैं और उन्हें मौसम के अनुकूल खेती के साथ नई तकनीक अपनानी चाहिए। कृषि वैज्ञानिक एसएन सिंह ने उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण और फसल विविधीकरण से लागत घटाकर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।

सहायक विकास अधिकारी कृषि मनीष त्रिपाठी ने कीट एवं रोग प्रबंधन के आधुनिक तरीके बताए और विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। किसानों ने धान, गेहूं, दलहन और तिलहन की खेती संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। रजत उपाध्याय, शिवपूजन दुबे, अभिषेक पाल, रमेश चंद्रा सहित किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में खुद कबाड़ की गाड़ी में छिपकर बैठा रहा दुकानदार, तब पकड़े गए दोनों चोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।