विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर के विराट पटेल का NCL यूपी अंडर-12 टीम में चयन, गांव में जश्न

Published: Fri, 11 Sep 2026 12:34 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के जिगिना खुर्द गांव निवासी विराट पटेल का नेशनल क्रिकेट लीग (एनसीएल) के उत्तर प्रदेश अंडर-12 वर्ग में चयन ...और पढ़ें

विराट पटेल की फाइल फोटो। जागरण

विराट पटेल की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. विराट पटेल का एनसीएल यूपी अंडर-12 क्रिकेट टीम में चयन।

  2. लखनऊ मंडल से एकमात्र खिलाड़ी, सिद्धार्थनगर के लिए गौरव।

  3. अक्टूबर में नोएडा में होने वाले मुकाबलों में खेलेंगे विराट।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गौरव की खबर है। बांसी तहसील के जिगिना खुर्द गांव निवासी हेमंत चौधरी के पुत्र विराट पटेल का नेशनल क्रिकेट लीग (एनसीएल) के उत्तर प्रदेश अंडर-12 वर्ग में चयन हुआ है। लखनऊ मंडल से विराट को इस वर्ग में चयनित इकलौता खिलाड़ी बताया गया है। सात सितंबर को लखनऊ में हुए एनसीएल के चयन परीक्षण के बाद गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे ई-मेल के माध्यम से उनके चयन की सूचना मिली।

विराट बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखने और खेल को निखारने के लिए लखनऊ स्थित कुंवर ग्लोबल एकेडमी में पिछले पांच वर्षों से नियमित अभ्यास किया है। कम उम्र में निरंतर अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के बल पर उन्होंने चयन परीक्षण में अपनी प्रतिभा का प्रभाव छोड़ा।

एनसीएल अर्थात नेशनल क्रिकेट लीग युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को चयन परीक्षण और प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ने का मंच देने वाली संस्था है। इसकी 2026 चयन प्रक्रिया में अंडर-12 सहित विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के परीक्षण कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'जनसेवा और सक्रियता की बनी पहचान': सांसद जगदंबिका पाल 'सांसद रत्न-2026' से सम्मानित, मिला राष्ट्रीय मान

विराट के पिता हेमंत चौधरी ने बताया कि अक्टूबर में नोएडा में मुकाबले प्रस्तावित हैं। उन्होंने बेटे के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और सिद्धार्थनगर के लिए गर्व का क्षण है।

यह भी पढ़ें- अब पराली से मोटी कमाई करेंगे किसान, सिद्धार्थनगर में बनेगा बायोगैस प्लांट; 3 जिलों के लोगों को होगा फायदा