'जनसेवा और सक्रियता की बनी पहचान': सांसद जगदंबिका पाल 'सांसद रत्न-2026' से सम्मानित, मिला राष्ट्रीय मान
सांसद जगदंबिका पाल को संसद में उत्कृष्ट सक्रियता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए सांसद रत्न ...और पढ़ें

संसद में सक्रियता और जनहित के मुद्दे उठाने पर मिला राष्ट्रीय सम्मान। जागरण
HighLights
सांसद जगदंबिका पाल को सांसद रत्न पुरस्कार-2026 मिला।
उत्कृष्ट संसदीय सक्रियता और जनहित के मुद्दे उठाने हेतु सम्मान।
डुमरियागंज और सिद्धार्थनगर के लिए यह गौरव का क्षण।
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जगदंबिका पाल को संसद में उत्कृष्ट सक्रियता, प्रभावी जनप्रतिनिधित्व और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए सांसद रत्न पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के साथ पूरे सिद्धार्थनगर जिले के लिए गौरव का विषय बनी है।
सांसद जगदंबिका पाल संसद में लगातार सक्रिय रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने डुमरियागंज क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं को सदन में प्रमुखता से उठाया। सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विषयों को उन्होंने संसद के माध्यम से संबंधित स्तर तक पहुंचाया। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता और जनता से निरंतर संवाद को भी उनके संसदीय कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
जनहित के मुद्दों को सदन में दी प्राथमिकता
सांसद रत्न पुरस्कार-2026 के लिए उनका चयन संसद में प्रदर्शन और सक्रिय भागीदारी की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है। लंबे संसदीय अनुभव के दौरान उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनसमस्याओं को सदन में रखने पर जोर दिया। पुरस्कार उनके व्यक्तिगत संसदीय योगदान के साथ डुमरियागंज की जनता की अपेक्षाओं और क्षेत्रीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के प्रयासों की भी पहचान है।
क्षेत्र में समर्थकों ने जताया हर्ष
पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने सांसद को बधाई दी। लोगों का कहना है कि यह सम्मान डुमरियागंज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती देगा।
यह भी पढ़ें- अब पराली से मोटी कमाई करेंगे किसान, सिद्धार्थनगर में बनेगा बायोगैस प्लांट; 3 जिलों के लोगों को होगा फायदा
सांसद की मीडिया टीम के सदस्य मनोज चौबे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सांसद का संसदीय अनुभव, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण क्षेत्र के विकास के लिए प्रेरणादायी है। सांसद रत्न पुरस्कार के माध्यम से उनके संसदीय योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह मान्यता डुमरियागंज के लिए भी गौरव की बात है।
