विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:14 PM (GMT+05:30)

सिद्धार्थनगर के सोहांस रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सिद्धार्थनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हुई।

  2. हादसे में झिनक और आकाश समेत दो लोगों की मौत हुई।

  3. दो अन्य गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी।

संवाद सूत्र, सिद्धार्थनगर। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में रविवार को दो लोगों की मृत्यु हो गई है। लोटन थाना के सोहांस रोड पर करुआवल गांव के पास दोपहर करीब एक बजे हुई थी। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लोटन पहुंचाया। जहां चिकित्सकों को स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

यहां उपचार के दौरान दो की मृत्यु हो गई। उनका नाम मोहाना थाना के मझगवा गांव निवासी झिनक (55) व महराजगंज के नौतनवा थाना के परसोहिया गांव निवासी आकाश (25) है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

लोटन थाना के सोहांस रोड पर करुआवल गांव के पास आमने-सामने टक्कर में दो की मृत्यु और इतने ही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। महराजगंज के बृजमनगंज थाना के हरनामपुर निवासी मनोहर (42) बाइक से झिनक के साथ कहीं जा रहे थे। सामने से आकाश की बाइक से टक्कर हो गई। इस बाइक के पीछे अंकित बैठा था। जिसे गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। एसओ लोटन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इनमें दो के मृत्यु की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में तीन मासूमों की बड़ी नादानी, पढ़ाई के डर से मदरसे से भागे; रातभर बागीचे में छिपे रहे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।