विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे पर बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, लीज पर जमीन देंगे किसान; टीम गठित

Published: Sun, 08 Feb 2026 04:52 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के किसान अब अपनी भूमि पर 'प्लेडज पार्क' विकसित कर उद्यमियों को लीज पर देंगे। शासन 1% ब्याज पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. किसान अपनी भूमि पर 'प्लेडज पार्क' विकसित करेंगे।

  2. उद्यमियों को लीज पर औद्योगिक प्लाट दिए जाएंगे।

  3. गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे पर औद्योगिक कॉरिडोर बनेगा।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जनपद के किसान अपने खेत में प्लेडज पार्क बनाएंगे। भूमि स्वामी किसान यहां पर उद्यमी को लीज पर औद्योगिक प्लाट देंगे। यह बिल्ड ओन आपरेटिंग माडल पर बनाया जाएगा। शासन की ओर से किसान को प्लेडज पार्क विकसित करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराएगी।

किसान को औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने में जिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित समिति सहयोग प्रदान करेगी। वहीं सिद्धार्थनगर से गुजरने वाले गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे पर इंडस्ट्रियल कारीडोर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। शासन स्तर पर इसका डीपीआर तैयार हो रहा है।

औद्योगिक क्षेत्र कर सकेंगे विकसित

किसान अब अपने खेत में औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर सकेंगे। शासन ने इसकी कार्ययोजना तैयार की है। किसान अपनी भूमि लीज पर देकर औद्योगिक क्षेत्र बना सकते हैं। इसके लिए किसान के पास लीज पर देने के लिए 10 से 50 एकड़ भूमि होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी...CM जनता सेवा बसों का घटा किराया, विभाग ने चालकों और परिचालकों का मानदेय बढ़ाया

प्रशासन के सहयोग से किसान को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ऋण के धन से किसान अपने औद्योगिक क्षेत्र में आंतरिक विकास कार्य को पूरा करेंगे। इसमें आंतरिक मार्ग पर पक्की रोड, चहारदीवारी, जलनिकासी के लिए नाला, शौचालय निर्माण के साथ पेयजल की व्यवस्था करेंगे।

किसान का सहयोग करेंगे जिला स्तरीय समिति के यह अधिकारी

नामित अधिकारी पद
जिलाधिकारी अध्यक्ष
मुख्य विकास अधिकारी सदस्य
संबंधित तहसील के एसडीएम सदस्य
मुख्य कोषाधिकारी सदस्य
अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सदस्य
अधिशासी अभियंता ऊर्जा सदस्य
उपायुक्त उद्योग सदस्य सचिव

सिद्धार्थनगर में प्लेडज पार्क बनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। प्लेडज पार्क बनाने के इच्छुक किसान के समक्ष आ रही समस्या का कमेटी समाधान करेगी। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे सिद्धार्थनगर से होकर गुजरेगी। इस एक्सप्रेस वे पर सिद्धार्थनगर में औद्योगिक कारीडोर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। - उदय प्रकाश, उपायुक्त उद्योग