सिद्धार्थनगर के किसानों के लिए खुशखबरी, आलू के उन्नत बीज पर मिलेगी 1000 रुपये प्रति क्विंटल की छूट
सिद्धार्थनगर में उद्यान विभाग रबी सीजन के लिए आलू की उन्नत प्रजातियों के बीज पर किसानों को प्रति क्विंटल एक ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
आलू बीज पर प्रति क्विंटल ₹1000 अनुदान मिलेगा।
उन्नत कुफरी प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। रबी सीजन में आलू की खेती की तैयारी कर रहे किसानों को उद्यान विभाग आर्थिक सहायता देगा। विभाग की ओर से उन्नत प्रजातियों के आलू बीज उपलब्ध कराने के साथ खरीद पर प्रति क्विंटल एक हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा।
जिला उद्यान अधिकारी विमल कांत ने बताया कि किसानों को कुफरी बहार, कुफरी सिंदूरी, कुफरी बादशाह और कुफरी संगम प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्यान अनुभाग लखनऊ ने इनकी बिक्री दर 2980 से 3630 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की है।
आवेदन के दौरान कम से कम दो प्रजातियों का चयन करना अनिवार्य होगा। इच्छुक किसान www.potato.uphorticulture.in पर आवेदन कर सकते हैं। बीज की बिक्री नकद भुगतान पर होगी।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में तूफान के अलर्ट के बीच फसल बचाने में जुटे किसान, शुरू कर दी धान की कटाई
खरीद के बाद पात्र किसानों के बैंक खातों में अनुदान की धनराशि भेजी जाएगी। इससे किसानों को उन्नत बीज खरीदने में आर्थिक राहत मिलने के साथ उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में 20 लाख की लागत से बनेगी सड़क, आवागमन होगा आसान
