सिद्धार्थनगर में तूफान के अलर्ट के बीच फसल बचाने में जुटे किसान, शुरू कर दी धान की कटाई
चक्रवाती तूफान अर्णब के 28 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश में असर डालने की संभावना है, जिससे सिद्धार्थनगर में तेज हवा ...और पढ़ें
-1793021284551_m.webp)
HighLights
चक्रवाती तूफान अर्णब का 28 अक्टूबर से यूपी में असर।
सिद्धार्थनगर में तेज हवा, भारी बारिश का तीन दिवसीय अलर्ट।
किसान महंगी हार्वेस्टर से धान की फसल बचाने में जुटे।
जागरण संवाददाता, इटवा। बंगाल की खाड़ी पर स्थित गहरे अवदाब के बाद चक्रवाती तूफान अर्णब की गति तेज हो गई है। इसके उत्तर प्रदेश में 28 अक्टूबर से प्रभाव डालने की संभावना है। सिद्धार्थनगर में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिनों का अलर्ट जारी कर तेज हवा के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है।
चेतावनी के बाद किसान चिंतित हैं और कुछ ने धान की कटाई शुरू करा दी है। खेतों में कहीं-कहीं पानी या नमी अधिक होने से बड़ी कंबाइन मशीन से कटाई संभव नहीं है। ऐसे में किसान चेन वाली हार्वेस्टर मशीन का सहारा ले रहे हैं। इससे कटाई पर प्रति घंटा 4200 रुपये खर्च आ रहा है।
महंगी कटाई के बावजूद किसान फसल को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। उन्हें आशंका है कि बेमौसम बारिश और तेज हवा से खड़ी फसल गिर सकती है और भारी नुकसान हो सकता है। सोमवार को पिपरा में कटाई करा रहे एक किसान ने बताया कि खेत काफी नीचे है। बारिश होने पर पकी फसल खराब हो सकती है, इसलिए हार्वेस्टर से कटाई शुरू कराई है।
कृषि विज्ञानी डॉ. मार्कंडेय सिंह ने किसानों को पकी फसल काटने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर तिरपाल या प्लास्टिक से ढककर रखें। बारिश से खेत में जलजमाव होने पर पानी निकासी का उचित प्रबंध करें।
