सिद्धार्थनगर में 20 लाख की लागत से बनेगी सड़क, आवागमन होगा आसान
सिद्धार्थनगर के खुनियांव ब्लॉक के डड़वा गांव में 20 लाख रुपये की लागत से 180 मीटर लंबी सीसी सड़क का ...और पढ़ें
-1793015717211_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
डड़वा गांव में 20 लाख की सीसी सड़क का निर्माण।
पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने किया भूमि पूजन।
सड़क बनने से ग्रामीणों का आवागमन होगा सुगम।
जागरण संवाददाता, इटवा। खुनियांव ब्लॉक के ग्राम डड़वा में करीब 20 लाख रुपये की लागत से 180 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क का निर्माण समाज कल्याण विभाग की ओर से कराया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. द्विवेदी ने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और उन्हें बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़कें गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक गतिविधियों तक पहुंच आसान बनाती हैं।
उन्होंने वर्ष 2017 से 2022 के बीच इटवा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। इनमें राजकीय पालीटेक्निक, आइटीआइ, गौरा घाट पुल, राजकीय डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कालेज, इटवा-बांसी राज्य राजमार्ग तथा इटवा और बिस्कोहर में नगर पंचायतों का गठन शामिल रहा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, महेंद्र अग्रहरि, बालमुकुंद पांडेय, उपेंद्र पांडेय, संदीप, संतोष, राधेश्याम और राजकिशोर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
