संतकबीर नगर में डूब रही अन्नदाताओं की उम्मीदें, नहीं करा पा रहे धान कटाई
संतकबीर नगर के भनवापुर ब्लॉक में जलभराव के कारण धान की कटाई में देरी हो रही है, जिससे गेहूं की ...और पढ़ें
-1794909870597_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
जलभराव से भनवापुर ब्लॉक में धान कटाई में देरी।
कटाई पिछड़ने से गेहूं की बुवाई का समय निकल रहा।
किसान फसल नुकसान और आर्थिक संकट से चिंतित हैं।
संवाद सूत्र, बिजौरा। आधा नवंबर का महीना बीत गया है, पर भनवापुर ब्लाक क्षेत्र में अभी भी 60 से 70 प्रतिशत किसानों के खेतों की धान कटाई नहीं हो सकी है। वजह अभी भी खेलों में जलभराव व नमी की अधिकता बताई जा रही है। कटाई नहीं हो पा रही है, इसके कारण मुख्य फसल गेहूं की बोआई भी पिछड़ रही है।
यदि यही स्थिति रही और बोआई में और विलंब हुआ तो फिर उत्पादन प्रभावित होगा, इसको लेकर अन्नदाता चिंतित हैं। ब्लॉक क्षेत्र के गागापुर, मनिकौरा, सिंगारजोत, सफीपुर, परसोहिया तिवारी, रोहांव बुजुर्ग, बौनाजोत सहित अन्य गांवों के सीवान के अधिकांश हिस्सों में अब भी पानी भरा हुआ है। हालात यह हैं कि खेतों में कीचड़ और पानी होने के कारण कंबाइन मशीनें वहां तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
इसके चलते धान की कटाई का कार्य ठप पड़ा है। फसल पूरी तरह से पक कर तैयार है। सोमवार में मौसम में बदलाव हवा की गति तेज होने के कारण किसानों को डर है, कि कहीं पकी फसल खेतों में गिर न जाए। ऐसा हुआ तो काफी नुकसान हो जाएगा। खेतों में धान की फसल खड़ी होने अथवा खेत खाली न होने के कारण गेहूं बोआई के लिए खेतों की जोताई भी नहीं हो पा रही है। जबकि कृषि विज्ञज्ञनियों का कहना है कि गेहूं बोआई के लिए 10 नवंबर से 10 दिसंबर का समय सबसे ज्यादा उपयुक्त रहता है।
जो स्थिति है, उसमें इस निर्धारित समय में बोआई करा पाना आसान नहीं है। जलभराव के चलते किसानों की उम्मीदें भी डूब रही हैं।
किसानों में जयशंकर शुक्ल व हफीजुल्ला ने बताया कि खेतों में पानी भरा होने के कारण न तो धान की कटाई हो पा रही है और न ही समय पर गेहूं के बीज बोए जा सकते हैं। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो हम किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
व्यासमुनि और द्वारिका ने बताया कि बैंक और अन्य माध्यमों से कर्ज लेकर धान की फसल उगाई थी। अब खेत में पानी भरा होने के कारण न तो धान कट पा रहा है और न ही समय पर गेहूं बो पा रहे हैं। समझ नहीं आ रहा कि परिवार का गुजारा कैसे होगा और कर्ज कैसे चुकाएंगे।
कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के विज्ञानी डॉ. मार्कण्डेय सिंह का कहना है कि 10 नवंबर से 10 दिसंबर गेहूं बोआई का सही समय उपयुक्त रहता है। खेतों में जलभराव के कारण धान कटाई नहीं हो पा रही है तो फिर बोआई पिछड़ सकती है। किसानों को चाहिए कि पानी की निकासी कराकर धान की कटाई करा लें, क्योंकि अब और विलंब ठीक नहीं होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।