संतकबीर नगर में पुलिस दबिश के दबाव में झुकी वांछित आरोपित शीला, न्यायालय में किया सरेंडर
संतकबीर नगर में ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड की फरार आरोपित शीला ने सोमवार को सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में फरार चल रही आरोपित शीला पत्नी जनार्दन यादव ने सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जिला कारागार भेज दिया।
कोतवाली खलीलाबाद के भगठान गोसाईपुर गांव में गत 22 सितंबर को ब्रह्मानंद यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई रमाकांत यादव की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान कुछ अन्य आरोपितों के नाम भी प्रकाश में आए थे।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। वांछित शीला ने सोमवार को सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।