विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बढ़नी में डीजे की तेज आवाज से नवजात की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Published: Thu, 22 Oct 2026 01:00 PM (IST)

बढ़नी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज डीजे की आवाज के बीच दो दिन के नवजात की मौत हो ...और पढ़ें

पुलिस के अनुसार, नवजात पहले से बीमार था। सांकेतिक  तस्वीर

पुलिस के अनुसार, नवजात पहले से बीमार था। सांकेतिक तस्वीर

संवाद सूत्र, बढ़नी। नगर के रामलीला मैदान में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज के बीच दो दिन के नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम है। पुलिस का कहना है कि नवजात पहले से बीमार था। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

बढ़नी नगर के वार्ड नंबर नौ में रामजानकी मंदिर के पास जावेद मनिहार का परिवार रहता है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर के विभिन्न पूजा पंडालों की प्रतिमाएं रामलीला मैदान में एकत्र की गई थीं। वहां से जुलूस के साथ प्रतिमाओं को चरगहवा नदी में विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान मैदान में डीजे बज रहे थे।

शहरून निशा के घर और रामलीला मैदान के बीच की दूरी 30 मीटर से कम बताई जा रही है। परिवार के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे डीजे की आवाज काफी तेज थी। इसी दौरान दो दिन पहले जन्मे बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसका शरीर ठंडा पड़ गया। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात करीब तीन बजे नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- रेलवे और शामली एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण में तेजी के निर्देश, लंबित मामले निपटाने पर जोर

चार अक्टूबर को डीजे की तेज आवाज पर नियंत्रण की मांग करते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया था। पीस कमेटी की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था। पुलिस के अनुसार, नवजात पहले से बीमार था। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में कुआनो नदी में गिरी अनियंत्रित बोलेरो, ग्रामीणों ने नाव से बचाई छह जानें