विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में त्योहारों का बड़ा तोहफा, ATM से निकलेंगे 100 रुपये के नोट

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:27 AM (IST)

नेपाल राष्ट्र बैंक ने दशहरा और तिहार त्योहारों के मद्देनजर बैंकों को एटीएम से 100 रुपये के नोट उपलब्ध कराने ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. नेपाल राष्ट्र बैंक ने एटीएम में 100 रुपये के नोट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

  2. दशहरा और तिहार त्योहारों के दौरान छोटे नोटों की बढ़ती मांग पूरी होगी।

  3. यह पहल बैंक शाखाओं में भीड़ कम करने और ग्राहकों को सुविधा देगी।

संवाद सूत्र, ककरहवा, सिद्धार्थनगर। दशहरा और तिहार त्योहार को देखते हुए नेपाल राष्ट्र बैंक ने बैंकों और वित्तीय संस्थाओं को एटीएम से 100 रुपये के नोट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

केंद्रीय बैंक के करेंसी मैनेजमेंट विभाग ने नेपाल बैंकर्स एसोसिएशन, डेवलपमेंट बैंकर्स एसोसिएशन और नेपाल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस एसोसिएशन को पत्र भेजकर अपने सदस्य बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं के एटीएम में 100 रुपये के नोट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

राष्ट्र बैंक की सहायक प्रवक्ता सुधा शाह के अनुसार, त्योहार के दौरान छोटे मूल्य के नोटों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में नोट बदलवाने या छोटे नोट लेने के लिए बैंक शाखाओं और काउंटरों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ती है। एटीएम से 100 रुपये के नोट उपलब्ध होने से इस भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी और ग्राहकों को छोटे नोट के लिए बैंक काउंटर की कतार में नहीं लगना पड़ेगा।

बताया गया कि इससे पहले अधिकांश बैंक एटीएम से मुख्य रूप से 500 और 1,000 रुपये के नोट ही उपलब्ध कराते थे। राष्ट्र बैंक के निर्देश के बाद अब 100 रुपये के नोट भी एटीएम के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें- नेपाल जेल से फरार 18 भारतीय बंदी अब भी लापता, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ी

त्योहार के दौरान खरीदारी, दक्षिणा और अन्य छोटे लेनदेन के लिए 100 रुपये के नोट की जरूरत अधिक होती है। केंद्रीय बैंक की इस पहल से आम ग्राहकों के साथ व्यापारियों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- टैक्सी स्टैंड के लिए अब निजी भूखंड लीज पर लेगी बांसी नगर पालिका, भू-स्वामी 30 सितंबर तक करें आवेदन