विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में मूर्ति विसर्जन के दौरान अराजकता फैलाने वाले पांच गिरफ्तार, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप

Published: Sun, 25 Oct 2026 02:34 PM (IST)

नेपाल के कृष्णनगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नेपाल के कृष्णनगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच गिरफ्तार।

  2. आरोपितों पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने और अराजकता फैलाने का आरोप।

  3. सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वाले भी पकड़े गए।

जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़। कपिलवस्तु जिले के कृष्णनगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक एवं धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने वाली गतिविधियों और इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने के आरोप में नेपाल पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कृष्णनगर नगरपालिका वार्ड दो में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मार्ग के विभिन्न स्थानों पर कुछ लोगों ने आपत्तिजनक पोस्टर दिखाकर अराजक गतिविधियां की थीं। इंटरनेट मीडिया पर सामने आए फोटो और वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की थी।

गिरफ्तार आरोपितों में सेमरागोल निवासी विक्की उर्फ विकास यादव, गांधी चौहान और सुनील चौहान पर पोस्टर दिखाकर धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने वाली गतिविधियां करने का आरोप है।

वहीं, मदारनिया निवासी आर्यन मिश्र पर पुलिस के वाहन से आरोपित को ले जाते समय पुलिस के भागने की भ्रामक सूचना प्रसारित करने का आरोप है। रामनगर निवासी हरि नारायण पाल पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली सामग्री पोस्ट करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में चक्रवाती तूफान का असर: 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें- UP चुनाव: AAP सांसद संजय सिंह का बीजेपी पर निशाना, कहा- फीस, बेरोजगारी व वोट-चोरी अहम मुद्दे