UP चुनाव: AAP सांसद संजय सिंह का बीजेपी पर निशाना, कहा- फीस, बेरोजगारी व वोट-चोरी अहम मुद्दे
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने डुमरियागंज में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 का विधानसभा ...और पढ़ें

आप नेता ने 13 करोड़ लोगों को मताधिकार से वंचित करने, राम मंदिर चंदा चोरी और चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया।
HighLights
संजय सिंह ने 2027 चुनाव के मुद्दे बताए: फीस, बेरोजगारी, पेपर लीक।
भाजपा पर 13 करोड़ लोगों को मताधिकार से वंचित करने का आरोप।
राम मंदिर चंदा चोरी और चुनाव में वोट चोरी का भी आरोप।
जागरण संवाददाता, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत भारत भारी के मोतीगंज चौराहे पर सत्ता परिवर्तन जनाक्रोश रैली में कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव 80 बनाम 20 नहीं, बच्चों की महंगी फीस, पेपर लीक, बेरोजगारी, चंदा चोरी और वोट चोरी के मुद्दों पर होगा।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने एसआइआर से 13 करोड़ से अधिक लोगों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश रची। राम मंदिर के नाम पर चंदा चोरी और चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाकर कहा कि सरकार सड़क, स्कूल, अस्पताल जैसे बुनियादी मुद्दों पर जवाब दे; जनता हिसाब मांगेगी।
प्रांतीय अध्यक्ष इमरान लतीफ ने कहा कि नागरिक महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान हैं। विपक्षी नेताओं को नोटिस मिलते हैं, समस्याएं अनसुलझी हैं। चुनाव में पार्टी प्रत्याशी मजबूती से उतारने की बात कही। कई लोगों ने सदस्यता ली।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले ही गढ़ में गरमाया माहौल, सोशल मीडिया पर 'देसी अंदाज' से वोटरों को साध रहे दावेदार
