विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नासिक में सुसाइड से पहले बनाए 4 वीडियो, बोले- 'जमीन में धोखा मिला, भारी कर्ज ने तोड़ दिया'

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:33 PM (IST)

भवानीगंज के रामअवतार ने नासिक में कर्ज और भूमि विवाद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृत्यु से पहले उन्होंने ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. रामअवतार ने नासिक में कर्ज और भूमि विवाद के कारण आत्महत्या की।

  2. आत्महत्या से पहले चार वीडियो में आर्थिक तंगी का दर्द बताया।

  3. पुलिस ने शव और मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, भवानीगंज, (सिद्धार्थनगर)। कर्ज और भूमि के विवाद ने एक व्यक्ति को इस कदर परेशान कर दिया कि उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल से चार वीडियो बनाए, जिनमें आर्थिक तंगी, कर्ज और जमीन के मामले में धोखा मिलने की बात बताते हुए अपनी परेशानी साझा की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोबाइल में मिले वीडियो को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर निवासी राम अवतार पुत्र रामपति कई वर्षों से नासिक के पंचवटी थाने के संगम नगर में रहकर बेकरी की दुकान चलाते थे। उनकी दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। उनसे तीन बच्चे हैं, जो अलग रहते हैं। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से एक बेटी है।

राम अवतार ने गांव की जमीन और मकान बेचकर कई वर्ष पहले नासिक में बेकरी का काम शुरू किया था। वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने ब्याज पर जमीन खरीदी थी। जमीन पर कतिपय कारणों के चलते बैंक से ऋण नहीं मिल सका। बाद में जमीन के मामले में धोखा होने और आवश्यक कागजात नहीं मिलने से उनका पूरा पैसा डूब गया। इसके बाद उन पर कर्ज बढ़ता गया।

यह भी पढ़ें- बढ़नी और सिद्धार्थनगर होकर चलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस, नेपाल सीमा से सटे यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात

उन्होंने वीडियो में बताया कि बेकरी से होने वाली कमाई का अधिकांश हिस्सा ब्याज चुकाने में चला जाता था। कारोबार बंद होने की स्थिति में पहुंच गया था। आर्थिक दबाव से परेशान होकर उन्होंने सोमवार को नासिक में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मंगलवार को नासिक पुलिस को घटना की जानकारी मिली। जांच के बाद स्वजन को सूचना दी गई। पुलिस मोबाइल में मिले वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बढ़नी और सिद्धार्थनगर होकर चलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस, नेपाल सीमा से सटे यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात