विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में 19.66 करोड़ रुपये से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सांसद जगदंबिका पाल ने किया भूमि पूजन

Published: Sat, 21 Nov 2026 06:57 PM (IST)

सिद्धार्थनगर में 19.66 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया। यह पहल भारत-नेपाल सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगी।

सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्मा ने पत्नी बबिता वर्मा के साथ किया भूमिपूजन। फोटो- जागरण

सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्मा ने पत्नी बबिता वर्मा के साथ किया भूमिपूजन। फोटो- जागरण

HighLights

  1. 19.66 करोड़ रुपये की लागत से सीएचसी का निर्माण।

  2. सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्मा ने किया शिलान्यास।

  3. सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा।

संवाद सूत्र, सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी में शनिवार को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम पहल हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 19.66 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनाया जाएगा।

सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्मा ने विधायक की पत्नी बबिता वर्मा के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। परियोजना से भारत-नेपाल सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होने की उम्मीद है।

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सीएचसी बनने से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी और सामान्य उपचार के लिए दूरदराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। बढ़नी में सीएचसी की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके बनने से ग्रामीणों, गरीबों और जरूरतमंदों को राहत मिलेगी तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी।

बबिता वर्मा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हर परिवार की बुनियादी जरूरत है। केंद्र बनने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सहूलियत मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होने की कामना की।

सीएचसी से बढ़नी के अलावा आसपास के ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों की बड़ी आबादी को लाभ होगा। स्थानीय स्तर पर उपचार सुविधाएं बढ़ेंगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता कम होगी।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन, एसडीएम रवीश गुप्ता, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अविनाश चौधरी, सीडीपीओ रविंदर यादव सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में बाबा नीबकरोरी सर्किट से होगा तपोस्थली का विकास, शासन से मिली मंजूरी, बढ़ेगी सुविधाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।