सिद्धार्थनगर: BJP का चुनावी मंथन, जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की रीढ़
इटवा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन की वास्तविक शक्ति बताया और उन्हें निष्ठा से दायित्व निभाने का आह्वान किया।
HighLights
इटवा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।
समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं।
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर।
जागरण संवाददाता, इटवा। भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा क्षेत्र इटवा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। मंगलवार को नगर पंचायत इटवा स्थित सभागार में हुई इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन की वास्तविक शक्ति समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके परिश्रम, अनुशासन और निष्ठा के बल पर पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा निर्धारित दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए।
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, नियमित जनसंपर्क स्थापित करना और आम जनमानस के बीच सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और जनता के साथ उनके निरंतर संवाद पर निर्भर करती है।
पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, जनसेवा और संगठनात्मक समर्पण की विचारधारा है। प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य करता है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रखने हेतु आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, आशीष शुक्ला सहित हरिशंकर सिंह, मधुसूदन अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, सिद्धार्थ पाठक, उदयपाल वर्मा, राजेंद्र दूबे, चेयरमैन इटवा विकास जायसवाल, बिस्कोहर अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता सहित अन्य की उपस्थिति रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।