यूपी चुनाव: बीजेपी विधायक शलभ मणि ने जीत पक्की करने के लिए कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने को कहा
गौरीबाजार में भाजपा की मासिक बैठक में विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
-1793704793217_m.webp)
यूपी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और सरकारी योजनाओं का प्रचार करने को कहा।
HighLights
विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश।
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान।
सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर।
संवाद सूत्र, गौरीबाजार। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा गौरीबाजार मंडल की मासिक बैठक हाटा रोड स्थित एक निजी मैरेज हाल में हुई। इसमें देवरिया सदर के विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत हासिल करने के लिए बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ानी होगी। प्रत्येक बूथ को भाजपा का अभेद्य किला बनाना होगा। बूथ मजबूत होगा तो चुनाव में जीत सुनिश्चित होगी।
विधायक ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना भेदभाव विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।
कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर गांव-गांव और चौपाल तक पहुंचें। बैठक में मंडल प्रभारी संजय कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मद्धेशिया, जिला पंचायत सदस्य विनय जायसवाल, अभिनंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में भाजपा की महा तैयारी: पीएम मोदी और अमित शाह करेंगे ताबड़तोड़ जनसभाएं