विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलकायदा लिंक: गिरफ्तार मकसूद के पिता को एटीएस ने लखनऊ बुलाया, दो और संदिग्धों की तलाश तेज

Published: Fri, 18 Sep 2026 07:43 AM (IST)

कोयंबटूर से गिरफ्तार मकसूद अली के पिता अब्दुल कुद्दूस को एटीएस ने लखनऊ बुलाया है। मकसूद पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गिरफ्तार मकसूद अली के पिता को एटीएस ने लखनऊ बुलाया।

  2. मकसूद पर अलकायदा ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े होने का आरोप।

  3. एटीएस दो अन्य संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी है।

जागरण संवाददाता, बांसी, (सिद्धार्थनगर)। कोयंबटूर से गिरफ्तार मकसूद अली के पिता अब्दुल कुद्दूस भी एटीएस के बुलावे पर गुरुवार को लखनऊ गए। मां तशबीरून्निशां ने बताया कि उनका ही एक रिश्तेदार काम दिलाने के नाम पर बेटे मकसूद को कोयंबटूर ले गया था। मकसूद को एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा इन इंडियन सबकान्टिनेंट (एक्यूआईएस) की विचारधारा से जुड़े कथित आनलाइन माड्यूल की गतिविधियों के मामले में गिरफ्तार किया है।

बांसी पुलिस गुरुवार को मकसूद के गांव मधवापुर पहुंची। मां तशबीरून्निशां ने पुलिस को बताया कि बेटे मकसूद को पब्जी खेलने की आदत थी। करीब दो माह पहले फर्नीचर कारखाने में काम करने वह मुंबई से सूरत गया था। करीब दो सप्ताह बाद कारखाना मालिक ने उसे कोयंबटूर स्थित कारखाने में भेज दिया। दो दिन बाद ही तमिलनाडु एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि एटीएस उसके कथित संपर्कों, आनलाइन गतिविधियों और माड्यूल में भूमिका की पड़ताल कर रही है। मकसूद ने बांसी के तिलक इंटर कालेज से कक्षा नौ तक पढ़ाई की है। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी।

छोटा भाई अभी मदरसे में पढ़ रहा है। मकसूद तीन बहनों और एक छोटे भाई में बड़ा है। उसकी बड़ी बहन जैनब की शादी हो चुकी है। मकसूद का पिता अब्दुल कुद्दूस भी दो वर्ष पहले तक मुंबई में काम करता था।

यह भी पढ़ें- नेपाल जेल से फरार 18 भारतीय बंदी अब भी लापता, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ी

अलकायदा नेटवर्क से जुड़े दो और युवकों की तलाश तेज
प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा इन इंडियन सब-कांटीनेंट (एक्यूआइएस) से जुड़े दो और युवकों की तलाश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने तेज कर दी है। दोनों युवकों के बारे में जानकारी आजमगढ़ व तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील और मकसूद अली से पूछताछ में मिली है।

एटीएस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एटीएस ने पिछले दिनों 12 सितंबर को आजमगढ़ और 14 सितंबर को तमिलनाडु से नबील व मकसूद अली को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें- टैक्सी स्टैंड के लिए अब निजी भूखंड लीज पर लेगी बांसी नगर पालिका, भू-स्वामी 30 सितंबर तक करें आवेदन