विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में पानी के गड्ढे में डूबकर हुई मासूम की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

Published: Fri, 06 Nov 2026 02:21 PM (IST)

भवानीगंज के भड़रिया गांव में नौ माह की मासूम बच्ची सिद्धि की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मृत्यु हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. नौ माह की बच्ची सिद्धि की पानी के गड्ढे में डूबकर मृत्यु।

  2. धुलाई केंद्र के लिए खोदे गए गड्ढे में खेलते समय गिरी मासूम।

  3. भवानीगंज के भड़रिया गांव में त्योहार से पहले पसरा मातम।

संवाद सूत्र, भवानीगंज। थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव में गुरुवार को हृदयविदारक घटना में नौ माह की मासूम बच्ची की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मृत्यु हो गई। धुलाई केंद्र के लिए खोदे गए गड्ढे में बच्ची का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव के लोग भी शोकाकुल हो उठे।

भड़रिया सरयू नहर पुल के पास अखिलेश के आवास पर धुलाई केंद्र संचालित है। इसके लिए घर के समीप पानी एकत्र करने को गड्ढा खोदा गया था। बताया जाता है कि खेलते समय अखिलेश की नौ माह की बेटी सिद्धि उसमें गिर गई। शाम करीब पांच बजे बच्ची दिखाई नहीं दी तो मां और चाचा ने खोजबीन शुरू की।

इसी दौरान पानी से भरे गड्ढे में उसका शव उतराता मिला। स्वजन आनन-फानन में बच्ची को भड़रिया स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अखिलेश की चार बेटियों में सिद्धि सबसे छोटी थी।

मासूम की मृत्यु से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घर में त्योहार की तैयारियों के बीच हुई इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में सपा के ब्लॉक अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं का हंगामा, थाने पर किया प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।