विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में सपा के ब्लॉक अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं का हंगामा, थाने पर किया प्रदर्शन

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:29 PM (IST)

सपा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव की गिरफ्तारी के बाद इटवा में सियासी माहौल गरमा गया, जिससे कार्यकर्ताओं ने थाने पर विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी से जुड़े एक वीडियो को लेकर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसके बाद यादव को जमानत मिली।

पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी से जुड़े एक वीडियो को लेकर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसके बाद यादव को जमानत मिली।

HighLights

  1. सपा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव की गिरफ्तारी से इटवा में तनाव।

  2. कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर पुलिस कार्रवाई का जमकर विरोध किया।

  3. वीडियो प्रसारित करने के मामले में सुनील यादव पर मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। इंटरनेट मीडिया पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी से संबंधित वीडियो प्रसारित करने के मामले में सपा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव की गिरफ्तारी के बाद बुधवार रात इटवा में सियासी माहौल गरमा गया।

पुलिस की कार्रवाई से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर विरोध जताया। देर रात तक थाने में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। गुरुवार सुबह भी कार्यकर्ता पहुंचे। बाद में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चालान और जमानत की कार्रवाई के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सपा कार्यालय पहुंचे।

इटवा थाना क्षेत्र के मूसा गांव निवासी सुनील यादव ने फेसबुक पर एक वीडियो प्रसारित किया था। इसमें पूर्व मंत्री को लेकर यादव वर्ग के विरुद्ध टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया। बुधवार को पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने इंटरनेट मीडिया पर बयान जारी कर वीडियो को गलत और मनगढ़ंत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ता दिलीप यादव की तहरीर पर पुलिस ने सुनील यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार रात पुलिस ने सुनील यादव को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

इसकी जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय को फोन से घटना की जानकारी दी। गुरुवार सुबह पुलिस ने सुनील यादव का शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चालान किया। इटवा उपजिलाधिकारी के यहां से जमानत मिलने के बाद कार्यकर्ता सपा कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन और सत्ता की कथित तानाशाही के विरोध में आवाज उठाई।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दुबे ने बताया कि वीडियो प्रसारित करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी संबंध में सुनील यादव को हिरासत में लिया गया और सुबह चालान किया गया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।