भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 160 किलो सूखी मछली जब्त, दो नेपाली गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर 50वीं वाहिनी एसएसबी ने 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली नागरिकों को पकड़ा है। बरामद ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई की।
160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली पकड़े गए।
आरोपितों को कस्टम कार्यालय बढ़नी को सौंपा गया।
संवाद सूत्र, बढ़नी। भारत-नेपाल सीमा पर 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के महादेव बुजुर्ग कैंप के जवानों ने बुधवार रात 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली नागरिकों को पकड़ा है। उनके कब्जे से दो बाइक भी बरामद हुई है।
एसएसबी के अनुसार, जवान सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि देखकर दोनों को रोककर तलाशी ली गई। चार बोरियों में करीब 160 किलो सूखी मछली मिली। सामान से संबंधित आवश्यक कागजात मांगने पर दोनों कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
यह भी पढ़ें- अलकायदा लिंक: गिरफ्तार मकसूद के पिता को एटीएस ने लखनऊ बुलाया, दो और संदिग्धों की तलाश तेज
पकड़े गए आरोपितों की पहचान नेपाल के कृष्णानगर निवासी रामकुमार रैदास और दीपक के रूप में हुई। एसएसबी ने बरामद सूखी मछली, दोनों बाइक और दोनों नेपाली नागरिकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय बढ़नी को सौंप दिया। कस्टम विभाग मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रहा है।
