बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में गूंजे शांति के मंत्र, कंबोडिया से आए 50 बौद्ध अनुयायियों ने की विशेष पूजा
कंबोडिया से आए 50 सदस्यीय बौद्ध अनुयायियों के दल ने श्रावस्ती में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु दीपालोक के नेतृत्व में दल ने जेतवन विहार सहित कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।

श्रावस्ती की पवित्र तपोस्थली स्थित बोधि वृक्ष के समक्ष पूजा-अर्चना कर विश्व शांति की कामना करता कंबोडिया से आया 50 सदस्यीय बौद्ध श्रद्धालुओं का दल। जागरण
HighLights
कंबोडिया से 50 बौद्ध अनुयायियों का दल श्रावस्ती पहुंचा।
जेतवन विहार में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति की प्रार्थना की।
बौद्ध भिक्षु दीपालोक के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण।
संवाद सूत्र, श्रावस्ती। बौद्ध धर्म की पवित्र तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को एक बार फिर विदेशी श्रद्धालुओं की भक्ति से गूंज उठी। कंबोडिया से आए 50 सदस्यीय बौद्ध अनुयायियों के दल ने यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना की और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। दल का नेतृत्व वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु दीपालोक ने किया।
श्रद्धालुओं सबसे पहले जेतवन विहार स्थित गंधकुटी में ध्यान और वंदना की। यहां भगवान बुद्ध ने सबसे अधिक 25 वर्षावास किए थे। इसके बाद अनुयायियों ने बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार पुष्प पूजा की। रंग-बिरंगे फूल अर्पित करते हुए बुद्ध के अहिंसा, करुणा और ज्ञान के संदेश को नमन किया। परिसर में बौद्ध सभा का भी आयोजन हुआ।
बौद्ध भिक्षु दीपालोक ने कहा कि भगवान बुद्ध ने अविद्या के नाश से ही जन्म, जरा, शोक और दुख के अंत का मार्ग बताया है। बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान साधना कर प्राप्त ज्ञान ही समस्त दुखों को समाप्त करता है। बुद्ध का मार्ग सदैव अहिंसा, मैत्री और ध्यान का रहा है।
यह भी पढ़ें- अमेठी में 87.10 लाख से बनेंगी यूपीसीडा कॉलोनी की मेन और सर्विस रोड, हजारों लोगों का आवागमन होगा सुगम
इसे अपनाकर ही मानवता का कल्याण संभव है। पूजा के बाद दल ने आनंद बोधि वृक्ष, सभा मंडप, शिवली स्तूप, कौशांबी कुटी, राहुल कुटी, संघमित्रा कुटी, संघाराम बुद्ध विहार, कच्ची कुटी-पक्की कुटी समेत ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।