अमेठी में 87.10 लाख से बनेंगी यूपीसीडा कॉलोनी की मेन और सर्विस रोड, हजारों लोगों का आवागमन होगा सुगम
अमेठी में यूपीसीडा की आवासीय कॉलोनी की खराब मेन और सर्विस रोड का निर्माण कार्य 87.10 लाख रुपये की लागत से शुरू हो गया है। इससे हजारों आवंटियों और आम जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी, जिसका कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
यूपीसीडा कॉलोनी की खराब मेन और सर्विस रोड का निर्माण शुरू।
87.10 लाख रुपये की लागत से सड़कों का होगा कायाकल्प।
हजारों लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा, दिसंबर तक पूरा।
संवाद सूत्र, अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की औद्योगिक क्षेत्र के आवासीय कालोनी की सड़क संख्या दो व सर्विस रोड बहुत ही खराब दशा में थी, जिसके कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इन खराब सड़कों का कार्य 87 लाख 10 हजार रुपये से शुरू हो गया है।
कार्यदाई संस्था श्रीराम कांस्ट्रक्शन के द्वारा सर्विस रोड पर गिट्टी डालकर रोलर से लेबलिंग का काम पूरा कर दिया गया है, जल्द इंटरलाकिंग लगेगी। मुख्य मार्ग पर गिट्टी डालने का कार्य चल रहा है। उसके बाद इंटरलाकिंग लगाने का कार्य कराया जाएगा। यह कार्य होने के बाद आवंटियों व आम जनमानस को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
आवासीय कालोनी का मुख्य मार्ग व सर्विस रोड बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। इन सड़कों पर स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इन सड़कों को बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। आवंटियों की मांग पर रोड नंबर दो 540 मीटर लंबी और पांच मीटर चौड़ी, सर्विस रोड 531 मीटर लंबी, 3.75 मीटर चौड़ी व पानी की टंकी के कैंपस में भी इंटरलाकिंग का कार्य कराया जा रहा है।
कालोनी के एमडी पांडेय, प्रमोद त्रिपाठी, एसबी सिंह, ओपी पांडेय, एमएस कुशवाहा, रामचंद्र यादव, अशोक सिंह, विजय मिश्रा आदि ने बताया कि मुख्य मार्ग व सर्विस रोड बहुत ही खराब दशा में थी। यहां की सड़कें बनने के बाद सभी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में GBC-5 की कवायद तेज: डिफेंस एक्सपो मैदान तैयार करने के लिए कंपनी सिलेक्ट, दिसंबर में आयोजन की योजना
सर्विस रोड की एजिंग बनाकर गिट्टी डालकर रोलर से लेबलिंग का कार्य हो चुका है। बालू डालकर इंटर लाकिंग लगाने का कार्य जल्द कराया जाएगा। कालोनी के मुख्य मार्ग की सड़क पर गिट्टी डालकर एजिंग का कार्य चल रहा है। ठेकेदार को दिसंबर तक हर हाल में कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्य होने के बाद आवंटियों व आम जनमानस को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। -तौसीफ अली, प्रबंधक, सिविल निर्माण खंड-6
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।