विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रावस्ती में गिलौला बाईपास पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, बाजार को जाम से मिलेगी मुक्ति

Published: Mon, 30 Nov 2026 05:00 AM (IST)

श्रावस्ती में गिलौला बाईपास जल्द ही वाहनों के लिए खुलने वाला है, जिससे मुख्य बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा।

नवनिर्मित गिलौला बाईपास मार्ग

नवनिर्मित गिलौला बाईपास मार्ग

HighLights

  1. गिलौला बाईपास जल्द ही आवागमन के लिए खुलेगा।

  2. भारी वाहनों का बाजार से गुजरना प्रतिबंधित होगा।

  3. जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी बड़ी राहत।

संवाद सूत्र, श्रावस्ती। गिलौला बाईपास जल्द ही आवागमन के लिए शुरू होने जा रहा है। बाईपास चालू होने के बाद बड़े और भारी वाहनों का मुख्य बाजार से होकर गुजरना प्रतिबंधित हो जाएगा। इससे बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-730 के दोनों ओर बसे गिलौला बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही के चलते आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कई बार जाम के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। बाईपास शुरू होने से भारी वाहनों को बाजार के बाहर से आवागमन का रास्ता मिलेगा। इससे बाजार में यातायात का दबाव कम होने के साथ ही आमजन को जाम और दुर्घटना से राहत मिलेगी।

श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने बताया कि बाईपास का निर्माण 95 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। एक माह के अंदर बाईपास पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इसके बाद गिलौला कस्बे को जाम से निजात मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- एक कॉल ने बदल दी जिंदगी, श्रावस्ती में कॉलेज प्रवक्ता की सूझबूझ से दो वर्ष बाद परिवार से मिली लापता महिला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।