विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षिका अमिता टंडन ने जीता राज्य शिक्षक पुरस्कार, सीएम योगी के हाथों मिलेगा सम्मान और अवार्ड

Published: Thu, 03 Sep 2026 10:37 PM (IST)

श्रावस्ती की शिक्षिका अमिता टंडन को छात्रों की संख्या 79 से 389 तक बढ़ाने और 21 नवाचार लागू करने के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए चुना गया है।

लबेदपुर गांव में अभिभावकों से मिलकर बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने के लिए प्रेरित करतीं प्रधान शिक्षिका अमिता टंडन। स्वयं

लबेदपुर गांव में अभिभावकों से मिलकर बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने के लिए प्रेरित करतीं प्रधान शिक्षिका अमिता टंडन। स्वयं

HighLights

  1. छात्रों की संख्या 79 से 389 तक बढ़ाई गई।

  2. स्कूल में 21 शैक्षिक नवाचार लागू किए।

  3. राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए चयन हुआ।

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। हरिहरपुररानी ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय राजापुररानी की प्रधान शिक्षिका अमिता टंडन का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए हुआ है। यह उपलब्धि उनके ईमानदार प्रयास का परिणाम है।

उन्होंने छात्राओं के नामांकन में वृद्धि समेत शिक्षा के 21 नवाचारों को स्कूल में लागू किया। घर-घर अभिभावकों से संपर्क किया तो स्कूल में छात्रों की संख्या 79 से 389 तक पहुंच गई।

भिनगा नगर के कोटरियासत वार्ड के अस्पताल चौराहा निवासी अमिता टंडन ने 30 दिसंबर 2005 से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका के रूप में सेवाएं देनी शुरू की। वर्ष 2016 में कंपोजिट विद्यालय राजापुररानी में प्रधान शिक्षिका के रूप में उनकी तैनाती हुई।

शिक्षा व राजनीति विज्ञान से एमए व बीएड अमिता ने कार्यभार ग्रहण किया तो इस स्कूल में मात्र 79 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसे चुनौती मानकर वे नामांकन बढ़ाने में जुट गईं।

घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। अब यहां 389 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बालिका शिक्षा में महिला अभिभावकों की भूमिका विषय पर वे शोध कर चुकी हैं।

2015, 2018 व 2019 में शिक्षा विभाग से उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार मिला। स्कूल में खेल गतिविधियों में रुचि दिखाई तो 12 छात्राओं का चयन पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ। व

2022 से 2026 तक विद्यालय की 12 छात्राओं का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए हुआ है। विद्या ज्ञान व नवोदय प्रवेश परीक्षा में भी यहां की छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

शिक्षिका का कहना है कि पिता स्वर्गीय बद्री प्रसाद टंडन की प्रेरणा से वे आगे बढ़ रही हैं और छात्रों के भविष्य को उज्वल बनाने में जुटी हैं।

पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। इसमें उन्हें 25 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र व दो वर्ष का सेवा विस्तार मिलेगा। राज्य परिवहन निगम की बसों में आजीवन प्रत्येक वर्ष चार हजार किलोमीटर की निश्शुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें- भदोही की प्रधानाध्यापक उर्मिला देवी को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार, शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट योगदान

यह भी पढ़ें- सोनभद्र की मीरा को माडल, चित्रों और प्रयोगों से बच्चों को शिक्षित करने के लिए मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार