विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को अब नहीं होगी भागदौड़, अधिक आवेदनों पर ब्रेक; नाम जुड़वाने का प्रोसेस हुआ आसान

By Anuj Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 09 Nov 2026 02:18 PM (IST)

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया सरल हा गई है। इससे नए मतदाताओं को परेशानी नहीं होगी। शामली जिला प्रशासन ने भी इसे लेकर आवश्यक जानकारी दी है।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. ऑनलाइन  फार्म-छह भरते वक्त मोबाइल नंबर व रेफरेंस कोड को लेकर गाइडलाइन जारी।

  2. गलत नंबर डालने या बार-बार फार्म भरने की समस्या से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा।

जागरण संवाददाता, शामली। जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले नए और युवा मतदाताओं के लिए यह काम की खबर है। अब ऑनलाइन आवेदन के दौरान बार-बार फार्म भरने और रेफरेंस नंबर न मिलने की परेशानी से निजात मिलने जा रही है। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि तय नियमों का पालन करके युवा आसानी से बिना किसी भ्रम के अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकेंगे।

वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के संज्ञान में आया था कि कई आवेदक या जन सेवा केंद्र संचालक फार्म-छह जमा करने के बाद मोबाइल पर रेफरेंस नंबर न मिलने पर दोबारा या बार-बार आवेदन कर देते हैं।

इससे एक ही व्यक्ति की कई-कई प्रविष्टियां सिस्टम में दर्ज हो जाती हैं, जिससे प्रशासनिक कामकाज में भी दिक्कतें आती हैं। इस समस्या का समाधान निकालते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने सभी जन सेवा केंद्र संचालकों और आम नागरिकों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें- वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को नया शेड्यूल जारी, 18 वर्ष उम्र पूरी करने वाले करें आवेदन; शामली प्रशासन ने की अपील

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र नागरिक का नाम सही तरीके से सूची में जुड़े और किसी भी तरह की तकनीकी उलझन से बचा जा सके।

बीएलओ या ऑनलाइन मिलेगी मतदाता सूची

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होने के कई बड़े फायदे हैं। इससे आप कभी भी और कहीं भी अपना डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मतदाता सूची में अपना बूथ, विधानसभा क्षेत्र और बीएलओ की जानकारी भी आसानी से आनलाइन मिल जाती है। प्रशासन की इस पहल से अब युवाओं को वोटर बनने की राह में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।