UP के खेती-किसानी से जुड़े परिवार के बेटे सुधीर कुमार बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज, गांव में खुशी का माहौल
उत्तर प्रदेश के शामली के खोडसमा गांव के किसान परिवार से आने वाले सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश ...और पढ़ें

न्यायाधीश सुधीर कुमार। सौ. स्वजन
HighLights
शामली के गांव खोडसमा निवासी सुधीर कुमार की मुजफ्फरनगर में हुई पढ़ाई।
किसान परिवार से निकलकर न्यायिक क्षेत्र में बनाया मुकाम।
17 साल की न्यायिक सेवा के बाद मिली यह उपलब्धि।
उदयवीर सिंह, चौसाना (शामली)। जिले के खादर क्षेत्र के गांव खोडसमा निवासी सुधीर कुमार ने न्यायिक क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है।
किसान परिवार में जन्मे सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उन्होंने पिछले माह यह जिम्मेदारी संभाली। उनकी नियुक्ति पर गांव में खुशी का माहौल है। रविवार को वे अपने गांव पहुंचे और स्वजन से मुलाकात की।
सुधीर कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके पिता विजय पाल सिंह का देहांत हो चुका है और परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है। सुधीर कुमार की प्रारंभिक और उच्च शिक्षा मुजफ्फरनगर में हुई। उन्होंने स्नातक (BA) के बाद विधि स्नातक (LLB) की डिग्री हासिल की। उनकी शादी भी मुजफ्फरनगर में हुई। उनके एक भाई मुजफ्फरनगर में अधिवक्ता हैं।
17 साल की न्यायिक सेवा के बाद हाईकोर्ट तक पहुंचे
जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार ने 13 मार्च 2009 को न्यायिक सेवा में नियुक्ति प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में न्यायिक अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई।
उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और रायपुर में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी काम किया। न्यायिक सेवा में लंबे अनुभव के बाद उन्हें हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनने का अवसर मिला।
यह भी पढ़ें- कौन हैं IFS हंसराज सिंह वर्मा? जो क्यूबा में होंगे भारत के राजदूत; UP के गांव से है इनका नाता
उन्होंने 10 सितंबर 2026 को पद की शपथ ली। खोडसमा जैसे ग्रामीण क्षेत्र के किसान परिवार से निकलकर उच्च न्यायिक पद तक पहुंचना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। सुधीर कुमार की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।
