UP कांस्टेबल भर्ती में प्रदेश में प्रथम रहे सारंग प्रजापति, बागपत में किया सम्मानित
सारंग प्रजापति को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बागपत में सम्मानित किया ...और पढ़ें

HighLights
बागपत में अखिल भारतीय कुम्हार सुधार सभा ने अभिनंदन किया।
प्रजापति जन कल्याण सेवा समिति शामली ने भी सम्मान किया।
संवाद सहयोगी, शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 300 में से 276 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले दोघट निवासी सारंग प्रजापति का उनके बागपत आवास पर भव्य अभिनंदन किया गया।
रविवार को अखिल भारतीय कुम्हार सुधार सभा एलम और प्रजापति जन कल्याण सेवा समिति शामली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पगड़ी, अंगवस्त्र पहनाकर तथा स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय कुम्हार सुधार सभा के अध्यक्ष श्रीपाल सिंह प्रजापति, सचिव सुंदर लाल प्रजापति, सरपंच राजवीर प्रजापति और लेखा निरीक्षक महिपाल सिंह प्रजापति मौजूद रहे।
वहीं, प्रजापति जन कल्याण सेवा समिति शामली के अध्यक्ष श्याम सिंह प्रजापति, उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह प्रजापति, समाजसेवी संजीव कुमार प्रजापति, विशाल प्रजापति और राजीव कुमार प्रजापति ने संयुक्त रूप से सारंग का सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी संजीव कुमार प्रजापति ने कहा कि सारंग ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर सारंग के पिता लोकेंद्र प्रजापति, इंद्रपाल प्रजापति, देवी सिंह प्रजापति, बिल्लू प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
छात्रा शिखा बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, रिया एसएसआई
ककरौली (मुजफ्फरनगर)। मिशन शक्ति के तहत रविवार को ककरौली थाने पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें मेधावी छात्रा शिखा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया, जबकि रिया को एसएसआई का दायित्व सौंपा गया।
दोनों छात्राओं ने थाने का निरीक्षण करने के साथ पुलिस की कार्रवाई, विवेचना करने का तरीका जाना। इसके बाद पीड़ितों की शिकायत सुनकर उनका हल कराया।
जनपद में मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। जिसमें छात्राओं को जागरूकता के साथ उन्हें महिला हेल्प लाइन, सुरक्षा और सुविधा की जानकारी मुहैया कराई जा रही है। रविवार को ककरौली थाने पर मेधावी छात्रा शिखा धीमान को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। इनके साथ रिया धीमान को एसएसआई तथा अलीशा को मिशन शक्ति प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
तीनों छात्राओं ने मिलकर फरियादियों की समस्या सुनी। इसके बाद संंबंधित दारोगा और सिपाहियों को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए।
