Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवपाल यादव का जयन्त चौधरी पर धोखा देने का आरोप...कहा-हमने राज्यसभा में भेजा, उन्होंने भाजपा में मंत्री पद ले लिया

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 06:08 PM (IST)

    Shamli News शामली में सपा महासचिव शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाया। उन्होंने रालोद अध्यक्ष पर भी धोखा द ...और पढ़ें

    Hero Image
    शामली में सपा नेता के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बोलते सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव। जागरण

    जागरण संवाददाता, शामली। सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी को राज्यसभा में भेजा था, लेकिन उन्होंने उल्टा धोखा दिया और भाजपा में जाकर मंत्री पद ले लिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा हालात बदतर हो चुके हैं, आज तहसील व थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिजली की दरों में लगातार वृद्धि की जा रही है, लेकिन किसानों को आठ घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को हरदेव नगर में सपा नेता धीरज तोमर के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी महापुरुषों का सम्मान करती है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हमने तैयारी शुरू कर दी है। हम अपने कार्यकर्ताओं के बल पर लोगों के बीच जा रहे हैं और इस भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सरकार देखी हैं, लेकिन इससे भ्रष्ट और धोखेबाज सरकार अभी तक उत्तर प्रदेश में नहीं देखी। आज थाने-तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम सीमाओं पर है। हमारा लक्ष्य अब प्रदेश से भाजपा को हटाना है।

    उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद पर भी निशाना साधा और कहा कि वे खुद एमपी, एमएलए का चुनाव जीत नहीं पाए। जहां-जहां जाते हैं, वहां इनका प्रत्याशी और हार जाता है और समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी जीत जाता है। श्री यादव ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर अब इनकी पोल खुलती जा रही है। समाजवादी पार्टी संसद से लेकर विधानसभा तक विरोध दर्ज कर रही है, लेकिन चुनाव आयोग चुप है। हमने शपथ-पत्र के साथ विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के बाद शिकायत की थी, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई जांच तक नहीं कराई। हमने लोकसभा और विधानसभा में यह साबित कर दिया है कि यह वोट चोर है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अभी तक तो समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 भी इंडिया गठबंधन के साथ ही लड़ा जाएगा।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता हमारे साथ है और हमारी सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की जनता इस सरकार से दुखी हो चुकी है। यहां केवल अधिकारियों की चलती है। उन्होंने कहा कि दो करोड़ नौकरियां देने, किसानों की आय दोगुनी करने समेत अनेकों झूठे वादे किए है।

    अब माहौल बन गया है, सब ठीक हो गया...

    डीएम बुलंदशहर के फोन न उठाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि अब सब ठीक हो गया है। अब सभी डीएम समय पर फोन उठाया करेंगे। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब पूरा माहौल बन गया है। पहले भी फोन तो उठाते थे, लेकिन थोड़ा लेट उठाते थे, लेकिन अब सब ठीक रहेगा।