विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के इस जिले में दुकान कब्जाने के आरोपित की जेल से रिहाई पर जश्न, बीच सड़क पर जमकर आतिशबाजी

By Akash Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 04 Apr 2026 02:26 PM (IST)

Shamli News : शामली में दुकान पर कब्जे के आरोप में जेल गए अखलाक कुरैशी की जमानत पर रिहाई के ...और पढ़ें

HighLights

  1. बीच सड़क पर आतिशबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  2. जश्न का वीडियो वायरल होने पर शामली पुलिस ने शुरू की जांच।

जागरण संवाददाता, शामली। दुकान पर कब्जे के आरोप में जेल गए आरोपित की रिहाई के बाद उसके स्वजन ने जश्न मनाया। आरोपित का माला डालकर स्वागत किया गया। आतिशबाजी भी की गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

18 फरवरी को मुहल्ला तैमूर शाह निवासी इरफान ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अखलाक कुरैशी उर्फ कालू और उसके साथियों ने उनके भतीजे की दुकान का ताला तोड़कर सामान निकाल लिया और कब्जा कर लिया।

विरोध करने पर हत्या की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपित अखलाक को गिरफ्तार कर 19 फरवरी को जेल भेज दिया था। गुरुवार देर शाम अखलाक जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर आया, उसके समर्थकों ने नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर जमकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया, अखलाक को माला पहनाकर स्वागत किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'बंटी जीरा मसाला' शराब पीते ही जमीन पर गिरे तीन लोग... अचानक मौत का कारण क्या और कौन लेगा जिम्मेदारी ?

शादी समारोह बना जंग का मैदान, छह घायल

चौसाना: गढ़ी हसनपुर में गुरुवार शाम एक शादी समारोह के दौरान रिश्तेदारों के दो पक्षों में संघर्ष हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए। गांव में एक परिवार में बेटी की शादी थी, जिसमें दूरदराज के रिश्तेदार शामिल हुए थे। शादी समारोह में पहले से ही विवाद चल रहा था। समारोह के दौरान रिश्तेदारों ने बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन बात बढ़ गई और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडों के साथ सड़क पर आ गए और झगड़ने लगे। इस मारपीट में गुलाम अली, अय्यूब, फिरोज, सलमान, इरशाद और आसिफ को चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें- 727 करोड़ की GST चोरी में पान मसाला कंपनी के निदेशक को भेजा जेल, 'आशिकी' व 'कैस गोल्ड' की गुप्त बिक्री का मामला