डेढ़ करोड़ रुपये का सोना-चांदी चोरी, दुकान का हाल देखकर व्यापारी बेहोश; शामली में रात में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
शामली के गांधी चौक स्थित उमा ज्वेलर्स में बड़ी चोरी हुई। चोर दुकान से करीब आधा किलो सोना और 50 ...और पढ़ें
HighLights
गांधी चौक स्थित उमा ज्वेलर्स में चोरी।
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही।
जागरण संवाददाता, शामली। कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार गांधी चौक के निकट नाला पटारी पर स्थित एक सर्राफा व्यापारी की दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया।
चोर दुकान से करीब आधा किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर फरार हो गए। व्यापारी के अनुसार डेढ़ करोड़ रुपए का माल चोरी हुआ है। एसपी मोके पहुंचे। बढ़ती चोरी से व्यापारियों में रोष है। कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक पर सराफा व्यापारी दीपक की उमा ज्वेलर्स की दुकान है।
मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर गए थे। बुधवार सुबह जब दुकान पर आए तो दुकान का हाल देखकर बेहोश हो गए। चोरों ने छत के एक हिस्से को तोड़ अंदर प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर एसपी एनपी सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। व्यापारी दीपक ने बताया कि उनका करीब डेढ़ करोड़ रुपए के जेवरात चोरी हुए हैं। जिसमें आधा किलो सोना और करीब 50 किलो चांदी चोरी की गई। चोरी के बाद से व्यापारी बार-बार बेहोश हो रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर बना रेस ट्रैक, स्पीड @220; रफ्तार का यह जुनून दे रहा मौत को दावत
राजस्व टीम ने भूमि को कराया कब्जामुक्त
कैराना। राजस्व टीम ने पशुचर की भूमि पर अवैध कब्जा कर डाले गए टिन शेड को ध्वस्त करा दिया। गांव जहानपुरा में पशुचर की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन को मिल रही थी। मंगलवार को एसडीएम शिवाजी यादव के निर्देश पर कानूनगो विनोद कुमार और लेखपाल अंकित टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें- बहन पर अश्लील कमेंट का विरोध किया तो युवक की पत्नी के नाम से बनाई फर्जी इंस्टाग्राम ID, हत्या की दी धमकी
इस दौरान नगरपालिका की जेसीबी मशीन के ऑपरेटर बिलाल चौधरी को भी बुलाया गया। टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मौके पर डाले गए टिन शेड को ध्वस्त करा दिया। वहीं, कब्जाधारी को भविष्य में दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
