पानीपत-खटीमा हाईवे पर चलती बाइक का पहिया निकला, चार युवक घायल; पहिये का पेंच ढीला होने से हुआ हादसा
शामली में पानीपत-खटीमा हाईवे पर चलती बाइक का पिछला पहिया निकलने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर जाती सरकारी एंबुलेंस। सौः स्वयं
HighLights
चलती बाइक का पिछला पहिया निकलने से हादसा
पानीपत-खटीमा हाईवे पर चार युवक गंभीर घायल
घायलों को जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल रेफर
जागरण संवाददाता, शामली। बाबरी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर हाथी करौदा के निकट रविवार को चलती बाइक का पिछला पहिया निकलने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक पर चारों युवक सवार थे और छतेला गांव से शामली की ओर आ रहे थे। अचानक पहिया निकलने से बाइक अनियंत्रित हो गई और चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और आठ मिनट में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते चारों को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
यह है पूरी घटना
रविवार को मुजफ्फरनगर जिले के बघरा थाना क्षेत्र के गांव छतेला निवासी 35 वर्षीय कुलबहार, 25 वर्षीय युसुन 32 वर्षीय तारीख और 25 वर्षीय आबिद एक ही बाइक पर सवार होकर शामली की ओर आ रहे थे।
जब वह बाबरी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाइवे पर गांव हाथी करौदा के निकट पहुंचे थे। उनकी बाइक का पिछला पहिया निकल गया। जिस कारण चारों लोग गंभीर घायल हो गए।
सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को आठ मिनट में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चारों को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
ये सावधानियां बरतें
- बाइक चलाने से पहले दोनों पहियों, एक्सल नट और अन्य जरूरी फिटिंग की जांच कर लें।
- टायर बदलवाने या मरम्मत कराने के बाद मैकेनिक से पहिये की फिटिंग और कसाव की जांच जरूर कराएं।
- लंबी दूरी की यात्रा से पहले ब्रेक, टायर, हवा और पहियों की स्थिति जांचें।
- बाइक में असामान्य आवाज, कंपन या पहिये में ढीलापन महसूस होने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर रोक दें।
- बाइक पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं। केवल दो यात्री बैठकर यात्रा करें।
- तेज रफ्तार से बचें और बाइक की नियमित सर्विस कराते रहें।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में बाइक भिड़ंत से एक युवक की मौत, सैन्यकर्मी भी घायल
