विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अंकल' कहकर रुकवाई बाइक, फिर झपट लिया 65 हजार से भरा बैग; भोजपुर में बदमाशों का नया तरीका

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:49 PM (IST)

भोजपुर के बिहिया-तियर पथ पर बदमाशों ने एक एलआईसी एजेंट से मोबाइल और 65 हजार रुपये से भरा बैग छीन ...और पढ़ें

भोजपुर में शात‍िर ने छीने रुपये और मोबाइल। सांकेत‍िक तस्‍वीर

भोजपुर में शात‍िर ने छीने रुपये और मोबाइल। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. एलआईसी एजेंट से 65 हजार रुपये और मोबाइल लूटा गया।

  2. बदमाशों ने 'अंकल' कहकर बाइक रुकवाकर वारदात की।

  3. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी है।

संवाद सूत्र, शाहपुर (आरा)। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एलआइसी एजेंट को निशाना बनाते हुए मोबाइल और रुपयों से भरा बैग छीन लिया।

बिहिया-तियर पथ पर भड़ासरा गांव के समीप रविवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बैग में ग्राहकों से एकत्र किए गए करीब 65 हजार रुपये और एलआइसी की रसीदें रखी थीं।

घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित की पहचान महुआंव गांव निवासी एलआइसी एजेंट अरुण कुमार मिश्र के रूप में हुई है।

रात में घर लौटते समय वारदात

उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह रविवार को भी काम निपटाकर देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिहिया-तियर पथ पर भड़ासरा गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें 'अंकल' कहकर आवाज दी।

आवाज सुनकर जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी, बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल और बैग छीन लिया।

गमछे से ढक रखा था मुंह, वारदात के बाद फरार

पीड़ित के अनुसार, बाइक सवार सभी बदमाशों ने गमछे से अपना मुंह ढक रखा था। मोबाइल और बैग छीनने के बाद सभी मौके से फरार हो गए।

अचानक हुई इस घटना से एलआइसी एजेंट सकते में आ गए। बैग में ग्राहकों से जमा किए गए करीब 65 हजार रुपये के अलावा बीमा संबंधी रसीदें भी थीं।

पुलिस से बदमाशों की पहचान और सामान बरामदगी की मांग

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को आवेदन देकर मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने बदमाशों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने और छीने गए मोबाइल, बैग, रुपये तथा एलआइसी की रसीदों की बरामदगी की गुहार लगाई है।

बिहिया-तियर पथ पर हुई इस घटना के बाद बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी महत्वपूर्ण है। पुलिस की जांच के बाद ही वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।