विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल से कैराना तक तस्करी, बहराइच के दो तस्कर शामली में गिरफ्तार; 12 लाख रुपये की अफीम भी बरामद

Published: Tue, 13 Oct 2026 12:02 AM (IST)

शामली पुलिस और एएनटीएफ मेरठ ने नेपाल से कैराना तक अफीम की तस्करी करने वाले बहराइच के दो तस्करों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नेपाल से कैराना तक अफीम तस्करी करते दो गिरफ्तार।

  2. बहराइच के तस्करों से करीब चार किलो अफीम बरामद।

  3. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत 12 लाख रुपये।

जागरण संवाददाता, शामली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट मेरठ और कोतवाली शामली पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया, जो नेपाल से अफीम तस्करी कर लाते हैं और बस से शामली तक पहुंचे थे। उन्हें कैराना में अफीम की डिलीवरी करनी थी। आरोपितों से तीन किलो अफीम बरामद की गई है। जिसकी कीमत विश्व बाजार में 12 लाख रुपये बताई गई। पुलिस कैराना निवासी आरोपित की तलाश में जुट गई है।

यह है पूरा मामला

एएनटीएफ यूनिट मेरठ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैराना के मुहल्ला बिसातियान मस्जिद के पास रहने वाला आशु उर्फ अहसान अंसारी शामली और आसपास के इलाकों में अफीम की सप्लाई करता है। इस कारोबार को चलाने के लिए उसने बहराइच के तस्करों को जरिया बना रखा था। सूचना थी कि बहराइच निवासी तस्कर नेपाल से अफीम लाते है और बस से शामली पहुंचकर आरोपित को अफीम देते हैं।

रविवार को एएनटीएफ मेरठ की टीम ने अजंता चौराहे से चौक फव्वारे की तरफ जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस ने बस स्टैंड के पास से दो लोगों को पकड़ा लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान रामभूलन और अरविंद सिंह निवासी गांव पत्थर कलां, थाना खैरीघाट, जिला बहराइच के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपितों के पास से बरामद किए बैग से तीन किलो 930 ग्राम अफीम बरामद की। जिसकी विश्व स्तर पर कीमत पुलिस ने 12 लाख रुपये बताई। पुलिस पूछताछ में आरोपित रामभूलन ने बताया कि वे इस अफीम को नेपाल के रूपईडीहा सीमा के पास एक अज्ञात व्यक्ति से कम दामों पर खरीदकर लाए थे।

आरोपितों ने बताया कि यह अफीम उन्हें कैराना के रहने वाले आशु उर्फ अहसान अंसारी को सौंपनी थी, जिसे आगे फुटकर में शामली और हरियाणा के करनाल क्षेत्र में बेचा जाना था। आरोपित पूर्व में भी देहरादून और यूपी के कई जिलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब कैराना निवासी आशु की तलाश कर रही है।

एएनटीएफ मेरठ यूनिट और कोतवाली पुलिस ने आपरेशन सवेरा अभियान के तहत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन किलो अफीम बरामद की गई। यह नेपाल से कैराना तक तस्करी करते थे। फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

-एनपी सिंह, पुलिस अधीक्षक

यह भी पढ़ें- रक्सौल में 5 किलो चरस के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच

यह भी पढ़ें- बदायूं में चलती बाइक पर चिलम पीकर बच्चियों के मुंह पर उड़ाया धुआं, CCTV सामने आते ही दो गिरफ्तार