एमपी का हाईटेक महिला चोर गिरोह: गूगल मैप से करता था बैंकों की रेकी... फरार होने के लिए माय ट्रेन ऐप का इस्तेमाल
शामली पुलिस ने पीएनबी शाखाओं में बैग काटकर चोरी करने वाली मध्य प्रदेश की महिलाओं के गिरोह का खुलासा किया है।

महिलाओं के गांव से देश की पुलिस अब तक बरामद कर चुकी 11 करोड़ रुपये रुपये

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आकाश शर्मा, शामली। पीएनबी की शाखाओं में ग्राहकों का बैग काटकर नकदी उड़ाने वाली मध्य प्रदेश की महिलाओं के नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच में कई राज खुले हैं।
पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से पहले रेलवे की समय-सारिणी काे अच्छी तरह से देख लेती थी। इसी गिरोह ने मुरादाबाद में दो दिन पहले 20 लाख रुपये की चोरी की थी।
यह भी पढ़ें- बलरामपुर में सक्रिय महिला चोर गिरोह, लाखों के जेवर चोरी; एक गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि वह गूगल मैप के जरिए रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित बैंकों की लोकेशन पहले से तलाश लेती थी। इसके बाद माय ट्रेन एप के माध्यम से ट्रेनों के आवागमन का समय देखकर स्टेशन से बाहर निकलती थी।
11 करोड़ रुपये से अधिक की रकम बरामद
घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद वे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन में बैठकर चली जाती थी। गिरोह की महिलाएं मध्य प्रदेश से ट्रेन से दिल्ली और फिर वहां से शामली पहुंची थी। उपनिरीक्षक शैलेंद्र पूनिया ने बताया कि आरोपित महिलाओं के गांव कडिया सांसी और गुलखेड़ी की अधिकतर महिलाएं चोरी की घटनाओं में संलिप्त रही हैं।
मध्य प्रदेश पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न राज्यों की पुलिस अब तक इनके गांव की महिलाओं से करीब 11 करोड़ रुपये से अधिक की रकम बरामद कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं का गैंग पूर्व में थानाभवन क्षेत्र में भी ऐसी ही घटना को अंजाम दे चुका है। फिलहाल, पुलिस फरार चल रही अन्य आरोपित महिलाओं की तलाश में जुटी हुई है।
मंडी मार्श गंज में हुई चोरी के मामले में मोटी और पिंकी नाम की महिलाएं फरार हैं, जबकि पालिका मार्केट स्थित बैंक से चोरी के मामले में अमिका और जानकी नाम की महिलाएं फरार हैं। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
