रूस में फंसे शामली के तीन युवक, MP इकरा हसन ने स्वजन से की मुलाकात, विदेश मंत्रालय के सामने उठाएंगी मामला
Shamli News: सांसद इकरा हसन ने रूस में फंसे शामली के तीन युवकों के स्वजन से मुलाकात की। उन्होंने स्वजन ...और पढ़ें

सांसद इकरा हसन ने रूस में फंसे युवकों के स्वजन से मुलाकात की।
HighLights
युवकों का दाखिला मास्को स्टेट लिंगविस्टिक यूनिवर्सिटी में हुआ था।
सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से अलग-अलग बातचीत की।
संवाद सूत्र, थानाभवन (शामली)। रूस में फंसे हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार समेत तीन युवकों के स्वजन से मिलने के लिए बुधवार रात कैराना सांसद इकरा हसन गांव पहुंचीं। उन्होंने आशु के स्वजन के साथ मुजफ्फरनगर के पीपल शाह निवासी शक्ति पुंडीर और गांव बाढ़ निवासी हिमांशु शर्मा के स्वजन से भी मुलाकात की।
हसनपुर लुहारी निवासी आशु सैनी पुत्र राकेश कुमार 14 अप्रैल 2026 को पढ़ाई के लिए रूस गया था। उसका दाखिला मास्को स्टेट लिंगविस्टिक यूनिवर्सिटी में हुआ था। आशु के साथ शक्ति पुंडीर और हिमांशु शर्मा भी एक ही कमरे में रहते थे।
तीनों युवक 30 जुलाई को साथ हास्टल से निकले थे। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। स्वजन ने बताया कि विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी में युवकों के रूसी सेना में भर्ती होने की बात सामने आई है।
हालांकि परिवार युवकों की वास्तविक स्थिति और वर्तमान लोकेशन की आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान सांसद इकरा हसन ने स्वजन से कहा कि परिस्थितियां कठिन हैं, लेकिन वे धैर्य बनाए रखें। वह अगले सप्ताह दिल्ली जाकर अपने स्तर से विदेश मंत्रालय में इस मामले को उठाएंगी।
यह भी पढ़ें- 'मां कसम! एक लाख का इनामी शूटर सत्यम मेरे सामने खड़ा है'..., भोपाल से शामली पुलिस के पास आई कॉल
उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर युवकों के संबंध में कुछ जानकारी मिल सकती है। सांसद ने स्वजन से युवकों से संबंधित दस्तावेज भी लिए, ताकि उनके आधार पर संबंधित स्तर पर जानकारी जुटाई जा सके।
यह भी पढ़ें- लाॅरेंस बिश्नोई को पति मानने वाली महिला बाउंसर जयपुर से गिरफ्तार, दो लोगों को हत्या की धमकी देने पर UP पुलिस का एक्शन
सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से अलग-अलग बातचीत कर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया।
यह भी पढ़ें- 'मां कसम! एक लाख का इनामी शूटर सत्यम मेरे सामने खड़ा है'..., भोपाल से शामली पुलिस के पास आई कॉल
